नई दिल्ली Ration Card Online: अगर आप राशन कार्डधारक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी साबित हो सकती है। आपको बता दें सरकार के द्वारा लोगों को राशन कार्ड के जरिए मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। इसके साथ में काफी सारी सरकारी योजनाएं हैं जिनका लाभ बिना राशन कार्ड के पाना कठिन है।
बता दें सरकार राशन का लाभ घर के सदस्यों के हिसाब से प्रदान करती है। अगर आप भी ज्यादा राशन के लिए अपने बच्चों के नाम राशन कार्ड में ऐड करना चाहते हैं लेकिन नाम नहीं जुड़वा पा रहे हैं तो आज हम इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने बच्चों और पत्नी के नाम राशन कार्ड में ऐड कर सकते हैं।
Ration Card Online
अक्सर होता है कि लोगों का परिवार बढ़ जाता है और लोगों को राशन कार्ड में अपनी पत्नी और बच्चों का नाम नहीं जुड़वा पाते हैं। जिसके बाद उनका भरन-पोषण करना काफी कठिन हो जाता है।
देश की सरकार लोगों के परिवार के भरन-पोषण के लिए मुफ्त राशन का लाभ देती है। ये राशन प्रति व्यक्ति के हिसाब से दिया जाता है। ऐसे में आप ज्यादा राशन के लिए अपनी पत्नी और बच्चों का नाम राशन कार्ड में ऐड करना चाहते हैं
लेकिन नाम ऐड करने में जरा समस्या आ रही है। इसके लिए हम आपके लिए आसान सा प्रोसेस लेकर आए है। जिसकी मदद से आप बड़ी आसानी से अपने परिवार के सदस्यों के नाम ऐड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भी भाग-दौड़ करने की भी जरुरत नहीं होगी।
घर बैठे मोबाइल से बच्चों और पत्नी का नाम कैसे जोड़ें
राशन कार्ड में बच्चे और पत्नी का नाम ऐड करने क लिए सबसे पहले पास के खाद्य आपूर्ति केंद्र में जाएं।
इसके बाद वहां से आपको सदस्यों का नाम ऐड करने वाला फॉर्म लेना होगा।
इसके लिए ऑनलाइन भी कर सकते हैं। आप ऑनलाइन तरीके से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके बार फॉर्म में सही जानकारी भरें और मांगे गए सभी जरुरी दस्तावेजों को अटैंच करें।
इसके बाद फॉर्म को दस्तावेजों के साथ खाद्य आपूर्ति केंद्र में जमा करना होगा। जहां से आपको एक रसीद प्राप्त होगी।
राशन कार्ड में बच्चे का नाम ऐड करने के लिए जरुरी दस्तावेज
राशन कार्ड में बच्चे का नाम ऐड करने के लिए बच्चे का प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड, मुखिया का राशन कार्ड आदि की जरुरत होती है।
राशन कार्ड में पत्नी का नाम ऐड करने क लिए दस्तावेज
राशन कार्ड में पत्नी का नाम ऐड करने के लिए आधार कार्ड, मैरिज सर्टिफिकेट, पहले वाले राशन कार्ड से नाम काटने का प्रमाण पत्र, मुखिया का राशन कार्ड आदि की जरुरत होती है।