Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमत में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सोना खरीदने के मौके कभी कभी आते हैं, क्योंकि ज्यादातर समय सोना महंगा ही होता है, इस वजह से लोग सोने की खरीदारी नहीं कर पाते हैं।
सोना कब महंगा हो जाये ये बात किसी को भी मालूम नहीं होती है। अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं यह आपके लिए जरूरी खबर है।
बैंक बाजार डॉट कॉम के मुताबिक, आज यानी 5 नवंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 57,380 रुपये बताये जा रहे हैं।
ऐसे में यदि आप सोने की खरीदारी करते हैं, तो आप पैसे की बचत कर सकते हैं। इन दिनों इसके रेट में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। सोना अपने हाई लेवल रेट से काफी सस्ता बिक रहा है।
तो आपके पास सोने खरीदने का काफी अच्छा अवसर है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 6190.0 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 5675.0 रुपये प्रति ग्राम है। चांदी की कीमत 71170.0 रुपये प्रति किलोग्राम है।
आपके शहर में सोने (24k) सोने की कीमत कुछ इस प्रकार है:-
-चेन्नई में सोने की कीमत 62180 रुपये/10 ग्राम है।
– दिल्ली में सोने की कीमत 61900 रुपये/10 ग्राम है।
– मुंबई में सोने की कीमत 61750 रुपये/10 ग्राम है।
-कोलकाता में सोने की कीमत 61750 रुपये/10 ग्राम है।
चांदी की कीमत क्या है।
चेन्नई में चांदी की कीमत 71170 रुपये/1 किलोग्राम है।
– दिल्ली में चांदी की कीमत 71170 रुपये/1 किलोग्राम है।
– मुंबई में चांदी की कीमत 71170 रुपये/1 किलोग्राम है।
-कोलकाता में चांदी की कीमत 71170 रुपये/1 किलोग्राम है।
रायपुर में सोने की कीमत
रायपुर में आज 22 कैरेट सोने की कीमत – 57,380 रुपये (प्रति 10 ग्राम) है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 60,250 रुपये (प्रति 10 ग्राम) है।
जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर होता है?
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी का मिलावट होता है। हालांकि, गहने बनवाने के लिए सबसे अच्छा 22 कैरेट वाला ही सोना माना जाता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनवाये जाये सकते हैं।