नई दिल्ली, Sona-Chandi Ke Bhav: सोना-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। शादी का सीजन एक बार फिर से भारत में शुरू हो गया है। यदि आपके घर में बेटा या फिर बेटी की शादी (Wedding Season Gold Silver Price) है, तो आपके लिए खुशखबरी है।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 16 जनवरी 2024 को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। गोल्ड के दाम में गिरावट देखकर महिलाओं के चेहरे एक बार फिर से खिल उठे हैं। आज दस ग्राम सोना सस्ता होकर 62,661 रुपये का हो गया है।
जबकि, चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली है। चांदी आज 71714 पर ट्रेंड करती हुई दिख रही है। सोने और चांदी के भाव कम होता देखकर लोग जमकर सोने और चांदी के गहने खरीदते हुए नजर आएंगे। अगर आप भी ज्वैलरी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, आपको उससे पहले गोल्ड और सिल्वर दोनों की कीमतों को जान लेना चाहिए।
क्या हैं गोल्ड के भाव
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, आज 999 प्योरिटी (24 कैरेट) वाले सोने के दाम 62,661 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं, जबकि बीते दिनों सोने के कीमत 62, 723 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।
995 प्योरिटी वाले गोल्ड का भाव आज 62410 रुपये प्रति तोला पर ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है, जबकि कल 15 जनवरी को कीमत 62456 था। इसके अलावा 916 कैरेट (22 कैरेट) वाले गोल्ड की कीमत आज 57398 रुपये प्रति तोला में बिकता नजर आ रहा है।
बीते दिनों इसकी कीमत 57454 रुपये प्रति तोला थी। 750 प्योरिटी (18 कैरेट) वाले गोल्ड का भाव आज 46996 रुपये पर ट्रेंड करता हुआ दिख रहा है। 585 प्योरिटी (14 कैरेट) वाले गोल्ड का भाव आज गिरकर 36657 पहुंच गया है।
चांदी की की कीमत क्या है?
चांदी के रेट में भी गिरावट देखने को मिली है, आज कीमत 71714 रुपये दर्ज किया गया है। जबकि कल तक कीमत 72146 रुपये थी।
जानें- 22-24 कैरेट सोने की कीमते
मुंबई में आज 22 कैरेट सोने के रेट 58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 24 कैरेट सोने के रेट 63,440 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया है।
कोलकाता में 22 कैरेट सोने का दाम 58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट के रेट 63,440 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेंड किया जा रहा है।
नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने के रेट 58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि 24 कैरेट के रेट 63,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।