नई दिल्लीः अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो फिर अब देर किस बात की, तुरंत सर्राफा बाजार जाएं और खरीदारी कर लें। सोना इन दिनों अपने हाई लेवल रेट से करीब 6,000 रुपये सस्ते में बिक रहा है, जिसकी आप जल्द खरीदारी कर सकते हैं। ऐसे में सबके मन में एक सवाल चल रहा होगा कि सोना इतना सस्ता होने की क्या वजह है।

मोदी सरकार की तरफ से एक्साइज ड्यूटी चार्ज कम दिया है, जिसके बाद सोने की कीमतें लगातार गिरती जा रही हैं। सोना अब बीते 6 महीने में पहली बार इतने कम रुपये में बिक रहा है। बता दें भारत खाने के तेल और सोने की जरूरत को घरेलू बाजार में पूरा करने के लिए अधिकतर हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है।

  • जानिए कितना कम हुआ एक्साइज ड्यूटी चार्ज

केंद्र सरकार ने सोने पर एक्साइज ड्यूटी की वैल्यू कम करके $557 प्रति 10 ग्राम से $550 प्रति 10 ग्राम कर दी है। इससे ही भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिल रही है।

  • यहां जानिए सोने का रेट

हैदराबाद,केरल ,मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने के रेट 46,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। वहीं, नई दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 22 कैरेट सोने के रेट 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।

  • यहां जानिए चांदी की कीमत

लखनऊ,जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, पुणे और बड़ौदा में चांदी के रेट 57,400 रुपये प्रति किलो पर हैं। यही वजह है कि चांदी खरीदने का भी आपके पास यह सुनहरा मौका है।

  • मिस्ड कॉल से जानिए सोना चांदी की कीमत

आईबीजेए की तरफ से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को दाम जारी नहीं होते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं।

यह खबरें भी पढ़ें

मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। दैनिक जागरण न्यूज पेपर से...