नई दिल्लीः शादियों की गूंज देशभर में सुनाई दे रही है, जिसके चलते भारतीय सर्राफा बाजारों में ग्राहकों की खूब चहल-पहल देखने को मिल रही है। इस बीच आपके घर में शादी है और आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। आप बहुत सस्ते में सोना खरीदने का सपना साकार कर सकते हैं। सोना अपने हाई लेवल रेट से करीब 5,200 रुपये सस्ते में बिक रहा है। इसलिए सोना ग्राहकों की भीड़ बाजार में बढ़ती जा रही है। कारोबारी सप्ताह का आज आखिरी दिन है।
- यहां जानिए सोने का रेट
भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना-चांदी की कीमत में काफी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को सोना 53 रुपये प्रति 10 ग्राम से घट गया तो चांदी 437 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई। रविवार को सोना करीब 52700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 61900 रुपये प्रति किलो रही।
- जानिए 24 से 14 कैरेट वाले गोल्ड के ताजा रेट
भारतीय सर्राफा बाजार से आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले आपको इसके कैरेट के बारे में जानना जरूरी है। जानकारी लेकर आप गुणवत्ता के हिसाब से सोने की खरीदारी कर सकते हैं। शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 53 सस्ता होकर 52660 रुपये, दर्ज किया गया, 23 कैरेट वाला सोना 53 रुपया सस्ता होकर 52449 रुपये रहा। 22 कैरेट वाला सोना 48 रुपया सस्ता होकर 48237 रुपये दर्ज किया गया। 18 कैरेट वाला सोना 40 रुपया सस्ता होकर 39495 रुपये रहा। 14 कैरेट वाला सोना 31 रुपये सस्ता होकर 30806 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
- अपने शहर में ऐसे जानें सोने का रेट
आप सोने की खरीदारी करना चाहते हैं तो पहले रेट की जानकारी प्राप्त कर लें, जिससे आपको किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा दाम जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के माध्यम से दाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।