नई दिल्ली:How to check CIBIL score. आज के इस आर्थिक दौर में लोगों की ज़रूरतें तेजी से बढ़ती जा रही हैं। जिसमें यही वजह है कि लोग पैसों की कमी पूरा करने के लिए विभिन्न प्रकार के लोन के लिए अप्लाई करते रहते हैं। अगर आपका किसी भी तरीके से लोन पाना है तो आपका सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए। नहीं तो आप बैंक के चक्कर लगाते लगाते थक जाएंगे।
आज के समय में डिजिटल तरीके से चुटकियों में लोन का एप्लीकेशन अप्लाई हो जाता है। जिससे आप को कोई भी बैंक के ऐप पर की सुविधा मिलती है। हालांकि लोन प्रक्रिया में आप का सिबिल स्कोर एक अहम लोन अदा करता है। अक्सर हम सब पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करते रहते हैं।
जिससे अगर आप को पर्सनल लोन लेना हैं और अप्लाई करने पर आप का लोन एप्लीकेशन अप्रूव हो जाए इसके लिए आपके सिबिल (CIBIL) स्कोर अच्छा होना चाहिए। एक अच्छा सिबिल स्कोर आपके लोन अप्रूव होने के चांस बढ़ जाते है। जिससे बड़ा फायदा ये हैं कि कम इंट्रेस्ट रेट्स पर लोन मिल जाता है।
आप को बता दें कि सिबिल स्कोर 300 से 900 अंकों के बीच होता है, अगर आप का स्कोर 750 अंक या उससे ज्यादा होता है। तो बैंक आपको आसानी से लोन दे सकती है। हालांकि बैंक के अलग-अलग नियम होते है, तब जानें लोन मिल सकता है।
जानिए कैसे बनता है CIBIL Score
दरअसल आप को बता दें कि देश में क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड सिबिल स्कोर बनाने वाली एजेंसी है। लोगों के सिबिल स्कोर इस बात पर निर्भर करता हैं कि आप ने कब से तक लोन लिया है, अप्लाई किया है। वही सिबिल स्कोर 24 महीने की क्रेडिट हिस्ट्री के हिसाब से बनता है।
ऐसे पता करें अपना सिबिल
सिविल सिविल स्कोर चेक करने के लिए आपको कई तरह के डिजिटल प्लेटफॉर्म मिल जाएंगे। लेकिन हम यहां पर सिविल स्कोर चेक करने के लिए आपको civil.com वेबसाइट पर कैसे सिबिल स्कोर चेक करें इसका प्रोसेस बताते हैं।
- सबसे पहले आप www.cibil.com वेबसाइट पर जाएं।
- अब यहां पर Get Your Free CIBIL Score को क्लिक करें।
- अब यहां पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरा करें। जिसमें नाम, ईमेल ID डालें और एक पासवर्ड बनाए।
- अब PAN Card Number को चुनें।
- फिर अपना Pin code, date of birth और mobile number डालें।
- अब Mobile पर भेजे गए OTP को बेरिफाई।
- यहां पर आप को आपका सिबिल स्कोर दिख जाएगा।