8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! 8वें वेतन आयोग पर ताजा अपडेट से झूमे लोग

Avatar photo

By

Vipin Kumar

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साल 2024 बहुत ही वरदान साबित होगा, क्योंकि सरकार अलगे दो महीने में एक साथ कुछ बड़े फैसले ले सकती हैं। सरकार की तरफ से एक तो महंगाई भत्ते(डीए) में बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके अलावा सरकार 8वें वेतन आयोग के गठन पर भी बड़ा फैसला लेने सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह साल किसी बूस्टर डोज की तरह साबित होगा।

8वे वेतन आयोग का गठन हर दस साल में किया जाता है, जिसका समय अब चल रहा है। इससे पहले सातवें वेतन आयोग का गठन साल 2014 में किया गया है। अगर ऐसा हुआ तो फिर कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा, जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगा। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह का दावा तेजी से किया जा रहा है।

8वां वेतन आयोग कब होगा लागू?

अभी तो देशभर में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं जिनका फाइनल रिजल्ट 4 जून को आएगा। नई सरकार के गठन के बाद कुछ बड़े फैसले लिए जाएंगे। केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन काफी दिनों से 8वें वेतन आयोग के गठन की मांग करते आ रहे हैं, जिस पर अब जल्द ही चौंकाने वाला फैसला लिया जा सकता है।

अगर अब इसका गठन किया गया तो फिर इसे साल 2016 में लागू कर दिया जाएगा, जो किसी बड़ी सौगात की तरह होगा। इसके लागू होने के बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ इजाफा किया जाना संभव माना जा रहा है। इसका फायदा कई लाख परिवारों को होगा। वैसे अभी तो नए वेतन आयोग के गठन पर ही तस्वीर साफ नहीं है। गठन किया तो फिर इसे साल 2016 में लागू किया जाना तय है। सरकार ने अभी ऑफिशियली तौर पर कुछ नहीं कहा है।

महंगाई भत्ते में होगी इतने फीसदी की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खजाने का पिटारा खोलते हुए महंगाई भत्ते यानी डीए में 5 फीसदी का इजाफा कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो इसके बाद डीए बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा। इसके बाद सैलरी में रिकॉर्डतोड़ इजाफा किया जाना संभव माना जाना रहा है। हालांकि, वर्तमान में कर्मचारियों को 50 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। इससे पहले डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया गया था।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow