8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी तगड़ी सौगात, 8वें वेतन आयोग पर आई ऐसी न्यूज कि कूदे लोग

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के नई सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज दे सकती है। चर्चा है कि केंद्र सरकार की तरफ से जल्द ही महंगाई भत्ते यानी डीए के अलावा सरकार नए आयोग का गठन कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह वर्ष किसी बड़े तोहफे की तरह होगा। सातवें वेतन आयोग के गठन को करीब 10 साल का समय हो गया है, क्योंकि साल 2014 में किया गया था।

कर्मचारियों के कई संगठन नए वेतन आयोग के गठन की मांग भी काफी दिनों से करते आ रहे हैं। महंगाई और खर्चे को भांपते हुए केंद्र सरकार की तरफ से 8वें वेतन आयोग का गठन किया जाना संभव माना जा रहा है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में कई हजार की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, आधिकारिक रूप से तो अभी किसी ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।

8वें वेतन आयोग के गठन पर होगा बड़ा फैसला

केंद्र सरकार अब जल्द ही 8वें वेतन आयोग के गठन पर चौंकाने वाला फैसला ले सकते हैं। अगर अब नए आयोग का गठन किया गया तो फिर इसे दो साल बाद यानी 2026 में लागू कर दिया जाएगा, जिसका फायदा बड़ी संख्या में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलना तय माना जा रहा है। 7वां वेतन आयोग देशभर में साल 2016 में लागू किया गया था।

बीते कई साल से सरकार हर दस बाद नए आयोग का गठन कर उसे लागू कर देती है, जिससे सरकारी वर्ग की सैलरी में ठीक-ठाक इजाफा होता है। भारत में वैसे भी अब आम चुनाव चल रहे हैं, जिसमें छठे फेज की वोटिंग आज है। नतीजे 4 जून 2024 को जारी किए जाएंगे, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। चुनाव का परिणाम क्या होगा, यह देखने वाली बात होगी।

इतने फीसदी बढ़ेगा डीए

केंद्र सरकार की तरफ से अब महंगाई भत्ता भी जल्द बढ़ाया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो इसके बाद डीए बढ़कर 54 फीसदी हो जाएगा।

वर्तमान में कर्मचारियों को 50 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। अगर अब डीए बढ़ा तो फिर सैलरी में बंपर बढ़ोतरी की जानी संभव मानी जा रही है, जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगी। इतना ही नहीं इसका फायदा करीब 1 करोड़ परिवारों को होना तय है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow