नई दिल्लीः मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अब 18 महीने का अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा डालने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि सरकार यह फैसला किसी भी दिन ले सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर यह साल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए किसी बूस्टर डोज से कम नहीं होगा, जो लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है।
इसके अलावा सरकार कर्मचारियों के डीए में भी बढ़ोतरी कर सकती है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में ठीक ठाक इजाफा होना संभव माना जा रहा है। सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर कोई ऐसा ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
डीए एरियर पर आया बड़ा अपडेट
मोदी सरकार डीए एरियर पर बड़ा अपडेट देने जा रही है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। माना जा रहा है कि सरकार 18 महीने का अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा खाते में डालने जा रही है, जिससे कर्मचारियों को बंपर फायदा होगा। प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों को करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा मिल जाएगा, जो राशि महंगाई में किसी बूस्टर डोज की तरह काम करेगी।
दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण काल में 1 जनवरी 2020 से लेकर 30 जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा नहीं भेजा है, जिसकी मांग कर्मचारी और पेंशनधारी लगातार करते रहे हैं। अब चर्चा है कि पैसा मिल सकता है, लेकिन अभी सरकार ने आधिकारिक तौर पर कोई ऐसा ऐलान नहीं किया है।
डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी
मोदी सरकार डीए में करीब 4 फीसदी डीए में बढ़ोतरी करने जा रही है, जिसके बाद सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। इसके बाद डीए बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। वैसे वर्तमान में 42 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। अब जो डीए में बढ़ोतरी होने जा रही है इसकी दरें 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएंगी।