नई दिल्लीः घर परिवार में कोई व्यक्ति केंद्रीय कर्मचारी या पेंशनधारी है तो फिर अब लॉटरी लगने जा रही है। सरकार अब जल्द ही इन लोगों का डीए के साथ-साथ फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने वाली है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार की बड़ी सौगात का फायदा करीब 1 करोड़ परिवारों को होना संभव है, जिससे बेसिक सैलरी में ठीक ठाक इजाफा देखने को मिलेगा।
सरकार डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है। इसके अलावा लंबे समय के इंतजार बाद फिटमेंट फैक्टर का गिफ्ट दिया जाएगा, जिससे सैलरी ऊंची छलांग लगाएगी। मोदी सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर तो कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में जल्द का दावा किया जा रहा है।
डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई के दौर में तगड़ा गिफ्ट दे सकती है। डीए में 4 फीसदी का इजाफा होने की उम्मीद है, जिसके बाद यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। इससे बेसिक वेतन मेंअच्छा इजाफा होगा। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 42 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है।
डीए में अगर अब बढ़ोतरी की जाती है तो फिर मौज आना बिल्कुल तय है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार सालाना डीए में दो बार इजाफा करती है। यह बढ़ोतरी हर छमाही के हिसाब से की जाती है, जो आखिरी बार मार्च में की गई थी। अगर अब डीए में बढ़ोतरी होती है तो इसकी दरें 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएंगी। वैसे भी बढ़ाया गया डीए 1 जनवरी और एक जुलाई से प्रभावी माना जाता है।
फिटमेंट फैक्टर पर मिलेगी गुड न्यूज
सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ा सकती है, जिससे हर किसी की मौज आनी तय मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ाकर 2.60 गुना से 3 गुना किया जाएगा, जिससे न्यूनतम बेसिक सैलरी भी ठीक ठाक बढ़ेगी। सरकार ने आधिकारिक रूप से इस पर अभी कुछ नहीं कहा है, केवल मीडिया की खबरों में यह दावा किया जा रहा है।