7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा, HRA में भी आया इतना उछाल कि खिला चेहरा

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः मोदी सरकार की तरफ से हाल ही में डीए बढ़ाया गया था, जिसके बाद सैलरी में ठीक ठाक इजाफा देखने को मिला। अब डीए भी बढ़कर 50 फीसदी तक पहुंच चुका है, जो पहले 46 प्रतिशत मिल रहा था। बढ़े हुए डीए को 1 जनवरी 2024 से लागू कर भी कर दिया गया है।

सरकार ने जो महंगाई भत्ता बढ़ाया है उसका भुगतान अप्रैल में हो जाएगा। इतना ही नहीं डीए में इजाफे के साथ दूसरे अलाउंस में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन अलाउंस में सबसे बड़ा बदलाव हाउस रेंट अलाउंस में आया है।

खुशी की खबर यह है कि महंगाई भत्ते के 50 फीसदी क्रॉस होने के साथ HRA भी रिवाइज करने का काम कर दिया गया है। सरकार ने जनवरी 2024 से डीए बढ़ाकर 50 प्रतिशथ करने का फैसला लिया गया है। DA के 50 फीसदी क्रॉस होते ही HRA भी खुद रिवाइज करने का का किया जाएगा। HRA की बढ़ी हुई दर अब 30%, 20% और 10 फीसदी है। इसका फायदा कर्मचारियों को अप्रैल से मिलना शुरू हो जाएगा।

जानिए कर्मचारियों को मिल रहा कितने HRA का फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस में रिविजन डीए के आधार किया गया है। सभी कर्मचारियों को बढ़े हुए HRA का लाभ मिलेगा। इसमें शहर के कैटेगरी के हिसाब से 30 प्रतिशत, 20 फीसदी और 10 प्रतिशत की दर से HRA दिया जा रहा है। इसमें DA के साथ 1 जनवरी 2024 से लागू की गई है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा होगा, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।

जानिए मैक्सिमम कितना बढ़ा HRA

केंद्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस में सबसे ज्यादा रिवीजन 3 फीसदी का हुआ है। अधिकतम दर 27 प्रतिशत थी। बढ़कर 30 फीसदी किया गया है। मेमोरेडम के अनुसार, DA के 50 प्रतिशत पार होने पर HRA 30 फीसदी, 20 फीसदी और 10 फीसदी के रिविजन का प्रावधान था। हाउस रेंट अलाउंस की कैटेगरी X, Y और Z क्लास शहरों के हिसाब से है। उन्हें 30 प्रतिशत HRA मिलेगा। Y Class वालों के लिए यह 20 फीसदी हो गया है।

जानिए कैसे कैलकुलेट होता है HRA

केंद्रीय कर्मचारियों की पे-ग्रेड लेवल-1 पर मैक्सिमम बेसिक सैलरी 56,900 रुपये महीना है तो उसका HRA 30 प्रतिशत के हिसाब कैलकुलेट किया जाता है।

HRA= 56,900 रुपये x 27/100= 15,363 रुपये महीना।

30 फीसदी HRA होने पर= 56,900 रुपये x 30/100= 17,070 रुपये महीना।

HRA में कुल अंतर: 1707 रुपये महीना।

हर साल HRA में बढ़ोतरी- 20,484 रुपये।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App