7th Pay Commission: कर्मचारियों की चमकी किस्मत, इस तारीख तक आएगा बढ़ा हुआ डीए एरियर का पैसा, जानें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः अगर आपके घर परिवार में कोई शख्स सरकारी कर्मचारी है तो फिर यह खबर किसी वरदान की तरह साबित होने वाली है। सरकार की तरफ से जल्द ही अटके पड़े डीए एरियर की सौगात मिलने वाली है, जिसके लिए सरकार किसी भी दिन खजाने का पिटारा खोलना जा रही है। भोपाल नगर निगम के विनियमित कर्मचारियों को डीए का गिफ्ट मिलेगा, जिसका फायदा बड़ा संख्या में लोगों को होगा।

महंगाई भत्ते की नई दरें 1 जुलाई 2023 से प्रभावी मामी जाएंगी। कर्मचारियों को मई महीने में डीए एरियर का फायदा मिलना संभव माना जा रहा है। करीब 9 महीने का डीए एरियर का पैसा अकाउंट में ट्रांसफर किया जाना संभव माना जा रहा है, जो राशि महंगाई में किसी बूस्टर डोज की तरह होगी.

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

इतने लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

एमपी की सरकार ने कुछ दिन पहले ही डीए में 4 फीसदी का डीए बढ़ाया है, जिसका फायदा करीब 12 लाख कर्मचारियों को होगा। सरकार ने आचार संहिता लागू होने से पहले यह चौंकाने वाला फैसला लिया था। यह महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से लागू माना जाएगा। डीए एरियर की राशि तीन समान किस्तों में जारी जानी तय है।

राज्य के कर्मचारियों को अब 46 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। वैसे भी अब कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया। इससे पहले यह 42 फीसदी था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 19 अप्रैल को नगर निगम आयुक्त से बढ़े हुए भत्ते को जल्द लागू करने की मांग की है।

नगर आयुक्त ने कर्मचारियों के डीए बढ़ाने के संबंध में आदेश जारी कर दिए। डीए एरियर का 9 महीने का पैसा अलग-अलग कर तीन किस्तों में ट्रांसफर किया जाएगा। डीए बढ़ने से जहां कर्मचारियों के वेतन में हर महीने 500 रुपये की बढ़ोतरी होगी। आगामी तीन तक हर माह 1500 रुपये का लाभ मिलता रहेगा।

केंद्रीय कर्मचारियों को मिल रहा इतने डीए का फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब 50 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है। सरकार ने कुछ दिन पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा किया था, जिसके बाद यह बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया। कर्मचारियों की सैलरी भी अब बढ़कर आएगी, जो महंगाई में अंधे की लाठी साबित होगी। इससे पहले कर्मचारियों को 46 प्रतिशत डीए मिल रहा था।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App