नई दिल्लीः मई का महीना अब आखिरी पड़ाव पर चल रहा है, जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी मिलने की चर्चा जोरों पर है। माना जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में तगड़ा इजाफा हो सकता है, जिसके बाद सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है।
इसके अलावा सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और डीए एरियर का बकाया पैसा भी खाते में ट्रांसफर कर सकती है। अगर ऐसा हो जाता है तो फिर यह साल सरकार के लिए किसी बूस्टर डोज से कम नहीं होगा, जो आर्थिक सहायता में मदद करेगा। दूसरी ओर मोदी सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
फिटमेंट फैक्टर में होगी बढ़ोतरी
केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी करने जा रही है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में ठीक ठाक इजाफा होगा। माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर 2.60 गुना से बढ़ाकर 3 गुना कर दिया जा सकता है। इसके बाद न्यूनतम बेसिक सैलरी में 8,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
इस हिासब से कर्मचारियों की सैलरी 18,000 से बढ़कर 26 हजार रुपये हो जाएगी, जो किसी बड़ी राशि से कम नहीं होगी। सालाना की बात करें तो करीब 96,000 रुपये का फायदा होगा। यह राशि महंगाई से लडने में बेहतरीन हथियार साबित होगी, जो लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है। कर्मचारियों की किस्मत चमकना लाजमी है।
डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी
केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है, जिसके बाद डीए 46 फीसदी हो जाएगा। इससे बेसिक सैलरी में ठीक ठाक बढ़ोतरी होनी संभव मानी जा रही है। वैसे वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए मिल रहा है। सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, डीए में सालाना दो बार बढ़ोतरी होती है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू की जाती हैं। अब डीए बढ़ाया जाता है तो फिर 1 जुलाई से इसकी दरें लागू की जाएंगी। इससे पहले जो डीए बढ़ाया गया था उसकी दरें 1 जनवरी 2023 से लागू की गई थी।