नई दिल्लीः आपके घर परिवार में कोई चाचा, ताऊ, भाई और बहन केंद्रीय कर्मचारी हैं तो फिर अब एक साथ दो तगड़ी सौगत मिलने वाली है, जिससे करीब 1 करोड़ परिवारों को बंपर फायदा होना तय माना जा रहा है। सरकार जल्द ही डीए में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ फिटमेंट फैक्टर में भी इजाफा करने जा रही है।
इस बार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में करीब 4 प्रतिशत डीए बढ़ना तय माना जा रहा है, जिससे बेसिक सैलरी में इजाफा होना तय माना जा रहा है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्ज का बड़ा दावा किया जा रहा है, जो हर किसी के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
डीए में होगा इतना इजाफा
केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में करीब 4 प्रतिशत का इजाफा करने वाली है, जिसके बाद यह बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। इसके बाद सैलरी में ठीक ठाक बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है। वैसे वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को 42 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है।
अब जो सरकार डीए बढ़ाने जा रही है उसकी दरें 1 जुलाई 2023 से प्रभावी मानी जाएंगी। इसके बाद अगर आपकी बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है तो 4 फीसदी डीए के हिसाब से करीब 1,200 रुपये महीना सैलरी बढ़ेगी। इस हिसाब से सालाना की बात करें तो 14,000 रुपये का इजाफा हो जाएगा। यह राशि महंगाई में किसी अंधे की लाठी की तरह काम करेगी।
फिटमेंट फैक्टर पर आया चौंकाने वाला अपडेट
माना जा रहा है कि मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर में इजाफा करने जा रही है, जिससे कर्माचरियों के चेहरे पर खुशी झलक रही है। केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.4 गुना से बढ़कर 3 गुना होना संभव माना जा रहा है। इसके बाद कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी में करीब 8,000 रुपये का इजाफा हो जाएगा। न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। जानकारी के लिए कर्मचारियों को अब दो एक साथ तगड़ी सौगात मिलने जा रही है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।