नई दिल्लीः अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों की बल्ले-बल्ले होने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खजाने का पिटारा खोलने वाली है, जो हर किसी के लिए किसी बड़ी खुशखबरी की तरह होगी।
माना जा रहा है कि सरकार लोकसभा चुनाव से पहले महंगाई भत्ते(डीए) में बढ़ोतरी कर सकती है। इसके बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में ठीक ठाक इजाफा किया जाना संभव माना जा रहा है। इसके अलावा मोदी सरकार की ओर से फिटमेंट फैक्टर में इजाफे पर चौंकाने वाला फैसला लिया जा सकता है, जो मांग लंबे समय से चलती आ रही है।
अगर ऐसा हुआ तो फिर यह साल किसी वरदान की तरह साबित होगा, जो हर किसी को बड़ी मदद पहुंचाएगा। वैसे सरकार ने आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।
कर्मचारियों का डीए होगा इतने फीसदी
केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में 4 फीसदी तक का इजाफा कर सकती है, जिसके बाद यह बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा। इससे न्यूनतम और उच्च सैलरी में पंपर इजाफा किया जाना संभव माना जा रहा है। वैसे कर्मचारियों को 46 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है।
अगर अब डीए में बढ़ोतरी होती है तो इसकी दरें 1 जनवरी से प्रभावी मानी जाएंगी। सरकार हर साल डीए में दो इजाफा करती है, जिसकी दरें 1 जनवरी और जुलाई से लागू की जाती हैं। अगर अब डीए बढ़ता है तो उसकी दरें 1 जनवरी से लागू हो मानी जाएंगी।
सातवें वेतन आयोग के अनुसार, सालाना डीए में दो बार इजाफा किया जाता है। इससे पहले नवंबर महीने में डीए बढ़ोतरी की गई थी जिसकी दरें एक जुलाई से लागू की गई।
फिटमेंट फैटर में भी होगी बढ़ोतरी
केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी कर बड़ी सौगात दे सकती है। फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की डिमांड लंबे समय से चल रही है, जिस पर अब मुहर लगाई जानी संभव मानी जा रही है।
कहा जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर को 2.60 गुना से बढ़ाकर 3.0 गुना किया जा सकता है। आधिकारिक रूप से तो सरकार ने अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में लोकसभा चुनाव से पहले का दावा किया जा रहा है।