नई दिल्लीः अब वो दिन दूर नहीं जब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों की लॉटरी लगने जा रही है, क्योंकि मोदी सरकार अब जल्द ही महंगाई भत्ते(डीए) और रुके पड़े डीए एरियर पर ताजा अपडेट देने जा रही है। केंद्र सरकार डीए में 4 फीसदी का इजाफ कर सकती हैं, जो मानसूनी सीजन में किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा।
बढ़ती महंगाई में यह राशि किसी बूस्टर डोज की तरह साबित होगी। इसके अलावा सरकार अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर भी खाते में डाल सकती है। इन दोनों गिफ्ट की चर्चा तेजी से चल रही है। दूसरी ओर सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर तो यह फैसला नहीं लिया है, लेकिन मीडिया की खबरों में अगस्त का दावा किया जा रहा है।
डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी
केंद्र सरकार डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी करने वाली है, जिसके बाद यह 46 प्रतिशत हो जाएगा। इससे सैलरी में बंपर बढ़ोतरी की जानी संभव मानी जा रही है। वैसे मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। अगर अब डीए में इजाफा किया जाता है तो इसकी दरें 1 जुलाई 2023 से प्रभावी मानी जाएंगी, जो किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगी।
सातवें वेतन आयोग के अनुसार, सरकार सालाना दो बार डीए में इजाफा करती है, जिसकी दरें 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू मानी जाती हैं। अब 4 फीसदी डीए बढ़ता है तो बेसिक सैलरी 30,000 पर मंथली करीब 1200 रुपये की सैलरी में बढ़त होगी।
डीए एरियर पर मिला बड़ा अपडेट
मोदी सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को जल्द ही लटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर का पैसा दिया जाना तय माना जा रहा है। सरकार किसी भी दिन 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक के डीए एरियर की 3 किस्तें खाते में जारी कर सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर खाते में मोटी रकम आना तय है। उच्च श्रेणी के कर्मचारियों को 2 लाख रुपये से ज्यादा का फायदा होगा।