नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार अब तगड़ी सौगात देने जा रही है, जिसकी चर्चा हर जगह चल रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही डीए एरियर का पैसा खाते में ट्रांसफर किए जाने की संभावना है। सरकार जल्द ही 18 महीने का डीए एरियर का पैसा खाते में डाल सकती है।
इसके अलावा सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का गिफ्ट भी देगी। अगर ऐसा होता है तो फिर कर्मचारियों की किस्मत चमकने जा रही है। डीए बढ़ने के लिए कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा होना तय है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।
जानिए कब तक मिलेगी डीए एरियर की रकम
केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को जल्द ही डीए एरियर का पैसा खाते में ट्रांसफर कर सकती है। कर्मचारियों को 18 महीने का डीए एरियर का पैसा मिलेगा, जो किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगा। दरअसल, कोरोना वायरस के चलते साल जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डीए एरियर नहीं भेजा था।
कर्मचारी संगठन लगातार डीए एरियर की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया है। अगर 18 महीने का डीए एरियर का पैसा मिल जाता है तो कर्मचारियों के अकाउंट में 2 लाख 18 हजार रुपये ट्रांसफर किया जाना संभव माना जा रहा है। यह रकम महंगाई में किसी बूस्टर डोज से कम नहीं होगी।
कर्मचारियों का जल्द बढ़ेगा डीए
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में जल्द बढ़ोतरी करने जा रही है। इस बार डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा करने जा रही है, जिसके बाद यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। इससे सैलरी में ठीक ठाक बढ़ोतरी होना संभव मानी जा रही है। वर्तमान में कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। सरकार अब डीए में बढ़ोतरी करती है तो फिर बंपर फायदा होना तय है। जानकारी के लिए बता सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, सालाना दो बार डीए में इजाफा किया जाता है। इसकी जनवरी और जुलाई में लागू की जाती हैं।