नई दिल्लीः मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही बड़ा गिफ्ट देने जा रही है, जिसकी चर्चा ऑफिशियली तौर पर भी खूब हो रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही बकाया डीए एरियर का पैसा किसी भी दिन अब खाते में ट्रांसफर कर सकती है, जिससे कर्मचारियों को बंपर फायदा देखने को मिलेगा।
दरअसल, मोदी सरकार ने हाल ही में डीए की दर में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलना तय है। अब चर्चा है कि सरकार जल्द ही बकाया डीए एरियर भेजने जा रहा है, जिसका ऐलान आधिकारिक तौर पर तो नहीं किया गया,लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
खाते में आएगा इतने महीने का डीए एरियर का पैसा
केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंनभोगियों के खाते में जल्द ही डीए एरियर का पैसा डालने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। यह पैसा जनवरी 2023 से फरवरी यानि दो महीने का आना है। दरअसल, आपको बता दें कि सरकार की ओर से हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा किया गया है, जिसके बाद यह बढ़कर 42 फीसदी हो गया है।
इसकी जो दरें हैं वो जनवरी से लागू मानी जाएंगी, जिसलिए कर्मचारियों को दो महीने का डीए एरियर का पैसा मिलना तय माना जा रहा है। इस हिसाब से मोटी बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को बंपर फायदा देखने को मिलेगा। इससे पहले कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा था, जिसे अब बढ़ाया गया है।
फिटमेंट फैक्टर में होगी तगड़ी बढ़ोतरी
महंगाई भत्ता(डीए) बढ़ोतरी के बाद देशभर के तमाम कर्मचारियों के संगठन फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग कर रही हैं, जिसे लेकर भी सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। माना जा रहा है कि सरकरा फिटमेंट फैक्टर को 2.6 गुना से बढ़ाकर 3.7 गुना कर सकती है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में छप्परफाड़ बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय सरकारी कर्मचारी काफी दिनों से फिटमेंट फैक्टर की बढ़ोतरी करने की मांग कर रहे हैं। इस पर अब जल्द ही सरकार की ओर से कोई चौंकाने वाला ऐलान किया जाना संभव माना जा रहा है।