नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को जल्द ही अब एक नहीं बल्कि दो-दो बड़े गिफ्ट मिलने जा रहे हैं। अब माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने वाली है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। इसके अलावा सरकार डीए एरियर का अटका पड़ा पैसा भी खाते में डाला जा सकता है।
अगर ऐसा हुआ तो फिर इस साल यह बड़ी सौगात मिलेंगी, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। डीए एरियर के अटके पड़े पैसे की मांग तो कर्मचारी लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन अब मुहर लगनी तय मानी जा रही है। दूसरी ओर सरकार ने आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है। आपको डिटेल जानने के लिए हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा।
केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी यह सौगात
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को जल्द ही तगड़ी सौगात मिल सकती है। माना जा रहा है कि डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है, जिसके बाद यह बढ़कर 46 प्रतिशत होना संभव माना जा रहा है। वैसे वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। अगर अब डीए बढ़ाया जाता है तो यह राशि किसी बूस्टर डोज की तरह साबित होगी।
इसका फायदा करीब एक करोड़ परिवारों को मिलना संभव माना जा रहा है। वहीं, सरकार सालाना डीए में दो बार इजाफा करती है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू की जाती हैं। अगर अब डीए में इजाफा किया जाता है तो फिर इसकी दरें 1 जुलाई 2023 से प्रभावी मानी जाएंगी, जो किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं होगी।
डीए एरियर पर मिलेगी बड़ी खबर
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को अब जल्द ही डीए एरियर पर चौंकाने वाली खबर मिलने जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार अब 18 महीने का डीए एरियर का पैसा खाते में ट्रांसफर करने जा रही है, जिससे हर किसी का दिल खुश हो उठेगा। दरअसल मोदी सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डीए एरियर नहीं दिया था, जिसकी वजह कोरोना संक्रमण काल बताया गया था।