नई दिल्लीः मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी खुशखबरी देने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार जल्द ही तय करने जा रही है कि इस बार महंगाई भत्ते में कितने फीसदी की बढ़ोतरी की जानी है। अब जल्द ही यह रास्ता साफ होने जा रहा है, जिसके लिए सरकार की ओर जल्द ही नंबर्स जारी होने जा रहे हैं।
Advertisement
इन नंबर के बाद से स्थिति साफ होगी कि साल 2023 की पहली छमाही के लिए उनके डीए में कितनी बढ़ोतरी होगी। वैसे तो माना जा रहा है कि सरकार कि इस बार फिर महंगाई भत्ता(डीए) में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। AICPI इंडेक्स की रिपोर्ट हर महीने की आखिरी तारीख को आथी है, जो 31 जनवरी को जारी होगी। सरकार ने आधिकारिक तौर पर डीए की बढ़ोतरी को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में बजट सत्र का दावा तेजी से किया जा रहा है।
- जानिए कितने फीसदी बढ़ेगा महंगाई भत्ता(डीए)
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
मोदी सरकार फरवरी के प्रथम सप्ताह में डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि इस बार डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी होगी, जो राशि पिछले बार के बराबर है। अगर सरकार की ओर से 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने का ऐलान किया जाता है तो फिर यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इससे सैलरी में अच्छी खासी बढ़त दर्ज की जाएगी। वै
Advertisement
से वर्तमान में कर्मचारियों और पेंशनधारियों को 38 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि डीए AICPI इंडेक्स के आधार पर निर्धारित होता है। श्रम मंत्रालय इंडेक्स में कई महत्वपूर्ण चीजों की महंगाई को देखते हुए डीए में बढ़ोतरी करता रहता है। अभी तक नवंबर 2022 तक के आंकड़े आए हैं। इंडेक्स का नंबर 132.5 पर है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों का डीए आराम से 4 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।
वहीं, विशेषज्ञों के मुताबिक, दिसंबर के लिए CPI inflation के नंबर 12 जनवरी को आए हैं। इसमें दिसंबर में रिटेल महंगाई 1 साल के न्यूनतम स्तर 5.72% पर देखने को मिली। नवंबर में रिटेल महंगाई 5.88% पर थी. नवंबर में रिटेल महंगाई जब नीचे दर्ज की गई थी। AICPI इंडेक्स में भी कोई परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया था।
- डीए की राशि में होगा इतने रुपये का इजाफा
वहीं, दिसंबर महीने के इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं होता है तो डीए में फिर 4 फीसदी का इजाफा होना तय माना जा रहा है। इसके बाद डीए बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। फिलहाल, केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2022 से 38% महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है।
कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 रुपए है तो उन्हें बतौर डीए 6 हजार 840 रुपए प्रति महीना के हिसाब से दिया जाता है। 4 प्रतिशत की होने पर डीए 42% होगा और केंद्रीय कर्मचारी का महंगाई भत्ता 7 हजार 380 रुपये हो होगा। इससे डीए में 540 रुपये की बढ़ोतरी होगी। जानकारी के लिए बता दें कि मोदी सरकार इसके लिए कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में भी बढ़ोतरी कर सकती है। फिटमेंट बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़नी तय मानी जा रही है। इसस करीब सवा करोड़ कर्मचारियों और पेंशनधारियों को मोटा मुनाफा होगा।