नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारी काफी दिनों से महंगाई भत्ते बढ़ोतरी का इंतजार बहुत ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं, जो अब खत्म होने जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारियों को एक साथ दो बड़े गिफ्ट प्रदान करने वाली है, जिसकी चर्ची खूब हो रही है। दूसरा गिफ्ट अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर बताया जा रहा है।
अगर ऐसा होता है तो फिर यह साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगा। डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा किया जाना संभव माना जा रहा है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में ठीक ठाक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। केंद्र सरकार ने ऑफिशियली तौर पर तो अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।
बढ़कर डीए हो जाएगा इतने फीसदी
मोदी सरकार अब जल्द ही डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा करने वाली है, जिसके बाद यह बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। इससे सैलरी में बंपर इजाफा दर्ज किया जाएगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। अगर सरकार की ओर से अब डीए में इजाफा होता है तो फिर राशि किसी बूस्टर डोज की तरह काम करेगी।
सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, डीए में सालाना दो बार इजाफा किया जाता है, जिसके दरें जनवरी और जुलाई से लागू की जाती हैं। अगर अब डीए में बढ़ोतरी होती हैं तो दरें 1 जुलाई 2023 से प्रभावी मानी जाएंगी। इससे पहले मार्च में जो डीए बढ़ाया गया था, उसकी दरें 1 जुलाई 2023 से प्रभावी मानी जाएंगी, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।
डीए एरियर पर आया ताजा अपडेट
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को अब जल्द ही 18 महीने का अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा अकाउंट में ट्रांसफर होने वाला है। उच्च श्रेणी के कर्मचारियों के अकाउंट में करीब 2.18 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने कोरोना वायरस 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक का डीए नहीं दिया था।
कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहें हैं, जिसपर अब मुहर लगना तय मानी जा रही है। सरकार ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन Timesbull.com ने मीडिया में चल रही खबरों के आधार पर आर्टिकल पब्लिश किया है।