नई दिल्लीः सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिवाली से पहले राज्य सरकार ने डीए में इजाफा करने की तैयारी पूरी कर ली है।
इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। इस खबर को सुनने के सुनने कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एलान किया कि राज्य के 3.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया जा रहा है। यानी अब 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को 1 जुलाई, 2023 से बढ़ा हुआ डीए यानी महंगाई भत्ता दिया जायेगा। राज्य सरकार के इस कदम से हरियाणा के लगभग 3.5 लाख कर्मचारियों को अब बेनिफिट्स मिलने वाले हैं।
राज्य सरकार के इस ऐलान के बाद सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर झूम उठी है। पिछेल दिनों सीएम खट्टर ने अपनी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए डीए बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
आपको बताते चले कि हरियाणा से पहले, ओडिशा, कर्नाटक और तमिलनाडु में सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कुछ राज्यों ने 3% DA बढ़ोतरी की घोषणा की है, जबकि कुछ राज्यों में 4% DA बढ़ोतरी की घोषणा की है।
9 साल पूरे होने पर नई योजना की शुरुआत
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार के 9 साल पूरे होने पर नई पेंशन योजना का भी शुभारंभ किया गया है। प्राण वायु देवता पेंशन योजना की शुरुआत की गई है।
इस योजना के तहत जिन लोगों की जमीन में 75 साल से ज्यादा की आयु के पेड़ होंगे, उन्हें पेंशन दिया जायेगा, यानी सालाना सरकार की तरफ से 2750 रुपये की पेंशन दी जाएगी।
दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार अब बहुत जल्द ही डीए एरियर की रकम लोगों के खाते में डाल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह साल कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। लोगों के लिए यह बड़ी सौगात से कम नहीं होगा। साल 2024 में लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं।