नई दिल्लीः जून में शुरू से ही गर्मी का आलम इस कदर बढ़ रहा है कि लोगों का घरों से निकलना भी दूभर हो गया है। हालात इतने बदतर हैं कि कई इलाकों में तो तापमान 40 डिग्री से भी पार चल रहा है। इस बीच यह जून का महीना केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बंपर सौगात मिल सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी हो सकती है। चर्चा है कि इस बार डीए में फिर 4 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है, जिसके बाद सैलरी में ठीक ठाक बढ़ोतरी होना संभव मानी जा रही है। इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर पर भी बड़ा अपडेट मिल सकता है, जो किसी बड़ी लॉटरी से कम नहीं होगी। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो कोई ऐसा ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट में जल्द का दावा किया जा रहा है।
डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी
केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा होना संभव माना जा रहा है। इसके बाद डीए बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा, जिसके बाद बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा होगा। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। इसलिए जून का महीना केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वरदान साबित होने की उम्मीद है।
जानकारी के लिए बता दें कि सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, हर साल डीए में दो बार बढ़ोतरी की जाती है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू होती हैं। अगर अब डीए बढ़ाया जाता है तो इसकी दरें 1 जलाई से लागू होना संभव माना जा रही हैं, जिसकी चर्चा तेजी से हो रही है।
फिटमेंट फैक्टर पर मिलेगी खुशखबरी
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ा ऐलान फिटमेंट फैक्टर पर भी किया जा सकता है। सरकार अब जल्द ही फिटमेंट फैक्टर पर चौंकाने वाला फैसला ले सकती हैं। माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.6 गुना से 3 गुना किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होना संभव है।