केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, GPF की नई ब्याज दरें तय, सरकार का ऐलान!

नई दिल्ली GPF Interest Rate Update: अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो ये आपके लिए काम की खबर हो सकती है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने साधारण प्रॉविडेंट फंड और दूसरे प्रॉविडेंट फंड्स के लिए ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है।

आपको बता दें 1 जुलाई 2024 से 30 दिसंबर 2024 तक जीपीएस और इसी प्रकार के दूसरे फंड्स पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज प्राप्त हो रहा है। जुलाई से सितंबर 2024 तिमाही के लिए सरकार ने जीपीएफ और ऐसे ही लिंक्ड फंड्स पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है।

सरकार ने तय की जुलाई सिंतबर की जीपीएफ की दरें

3 जुलाई 2024 को फाइनेंस मिनिस्ट्री के आर्थिक मामलों के विभाग के मुताबिक ये ऐलान किया है। साधारण प्रॉविडेंट फंड के जमा पैसे और ऐसे ही फंड्स पर 1 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक 7.1 फीसदी की दर से ब्याज प्राप्त होगा।

सरकार ने ब्याज दरें पिछली बार की तरह इस बार भी बरकरार हैं। जीपीएफ पर पीपीएफ जितना ब्याज प्राप्त हो रहा है। पीपीएफ की दरों के जैसे जीपीएफ की दर चलती है। नीचे बताएं गए सभी फंड्स पर भी 7.1 फीसदी की दर से ब्याज प्राप्त होगा।

जीपीएफ के जैसे दूसरे प्रॉविडेंट फंड्स

  • सामान्य प्रॉविडेंट फंड (सेंट्रल सर्विस)।
  • अंशदायी प्रॉविडेंट फंड (भारत)।
  • ऑल इंडिया सर्विस प्रॉविडेंट फंड
  • राज्य रेलवे प्रॉविडेंट फंड
  • सामान्य प्रॉविडेंट फंड (डिफेंस सर्विस)
  • इंडियन ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट प्रॉविडेंट फंड
  • इंडियन ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट फैक्टरीज प्रॉविडेंट फंड
  • भारतीय नौसेना डॉकयार्ड वर्कर्स (प्रॉविडेंट फंड)।
  • रक्षा सेवा अधिकारी प्रॉविडेंट फंड।
  • सशस्त्र बल कार्मिक प्रॉविडेंट फंड।

जानें क्या है जीपीएफ

सामान्य प्रॉविडेंट फंड की तरह प्रॉविडेंट फंड ही है। जो कि केवल भारतीय सरकारी कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है। सरकार में हर कोई अपनी सैलरी का हिस्सा साधारण प्रॉविडेंट फंड में जमा कर सकता है। जब कर्मचारी रिटायर होता है तो उनके पीरियड के समय जमा पैसा और ब्याज प्राप्त होता है। फाइनेंस मिनिस्ट्री हर तीन महीने में जीपीएफ ब्याज दर का रिव्यू करता है।

About the Author

Dev Ops

Author at TimesBull covering breaking news and current affairs.

dev@timesbull.com Author at TimesBull TimesBull
Author at TimesBull covering breaking news and current affairs.
Dev Ops - Author at TimesBull
About the Author

Dev Ops

Dev Ops - Author at TimesBull

Author at TimesBull covering breaking news and current affairs.

Follow on Google