Bond SIP vs Equity SIP: क्या Bond SIP भी Equity SIP जैसा काम करती है? जानें अंतर, फायदे और नुकसान

आज के समय में SIP (Systematic Investment Plan) निवेश के सबसे पॉपुलर तरीकों में से एक बन गया है। पहले लोग SIP का इस्तेमाल सिर्फ इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए करते थे, लेकिन अब कई प्लेटफॉर्म डेट फंड, सरकारी बॉन्ड और कॉरपोरेट बॉन्ड में भी SIP की सुविधा दे रहे हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या बॉन्ड SIP भी इक्विटी SIP की तरह काम करती है? इसका जवाब है नहीं। दोनों का तरीका और फायदा अलग-अलग होता है। इसलिए निवेश करने से पहले दोनों के बीच का अंतर समझना जरूरी है।