Tork Kratos R Year End Discount: सभी वाहन निर्माता कंपनियां चाहती हैं कि वे साल 2023 के अंत होने से पहले अपने ज्यादा से ज्यादा वाहनों को सेल कर दें। यही कारण है कि कई कंपनियां अपनी गाड़ियों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
यह ईयर एंड डिस्काउंट साल 2023 के अंत तक यानी 31 दिसंबर 2023 तक दिया जा रहा है। अगर बात इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की करें तो इस सेगमेंट में मौजूद इलेक्ट्रिक बाइक टोर्क क्राटोस आर (Tork Kratos R) पर भी कंपनी भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
साल 2023 के अंत में टोर्क क्राटोस आर (Tork Kratos R) इलेक्ट्रिक बाइक पर आकर्षक ईयर एंड डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप कंपनी की इस पॉपुलर बाइक को 31 दिसंबर 2023 तक खरीदेंगे, तो आपके कुल 32,500 रुपये तक बच जाएंगे।
आपको बता दें कि इस इलेक्ट्रिक बाइक पर 22,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,500 रुपये का एक स्पेशल सर्विस बंच ऑफर कर रही है। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे सर्विस बंच में आपको एक्सटेंडेड वारंटी, डेटा शुल्क, आवधिक सेवा शुल्क और चार्जपैक मिलते हैं।
कंपनी की ये बाइक दो वेरिएंट्स- अर्बन और स्टैंडर्ड में लांच की गई है। जिसकी शुरुआती कीमत क्रमशः 1.68 लाख रुपये और 1.87 लाख रुपये है। इसमें आपको पांच कलर विकल्प देखने को मिलेंगे। जिनमें व्हाइट, ब्लू, रेड, ब्लैक और चारकोल ग्रे कलर शामिल हैं।
इस इलेक्ट्रिक बाइक में 4 kwh बैटरी पैक के साथ कंपनी ने 9Kw का इलेक्ट्रिक मोटर लगाया है। इसकी क्षमता 12 bhp की अधिकतम पावर और 38 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने की है।
इस इलेक्ट्रिक बाइक में कंपनी 180 किलोमीटर की आईडीसी (इंडियन ड्राइविंग साइकिल) राइडिंग रेंज ऑफर करती है। वहीं रियल वर्ल्ड में आपको इसमें लगभग 120 किमी का रेंज मिलता है। इस बाइक की टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा है। यानी तेज रफ्तार को पसंद करने वाले लोगो के लिए भी यह बाइक काफी बेहतरीन विकल्प है।