Yamaha 3 Wheel Bike: जापान की प्रसिद्ध टू व्हीलर निर्माता कंपनी यामाहा मोटर्स बहुत ही लंबे समय से युवाओं की पसंदीदा बाइक बनाते आई है। भारत में भी इनकी बाइक्स काफी ज्यादा पॉपुलर है। लोग उनके लुक्स और परफॉर्मेंस के चलते इन्हें खरीदना पसंद करते हैं।
यामाहा भी समय-समय पर अपनी बाईकों को नए लुक में पेश करती रहती है। अब कंपनी ने नया अविष्कार करते हुए तीन पहियों वाला इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने का फैसला किया है। इससे पहले भी कंपनी अपनी तीन चक्कों वाली बाइक लॉन्च कर चुकी है। यह इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट होने वाला है।
Yamaha Tricera होगी ये बाइक!
यामाहा अपनी तीन पहिए वाली बाइक को Yamaha Tricera नाम से लाने वाली है। इसमें आपको बहुत ही अट्रैक्टिव लुक देखने को मिलेगा। वहीं आगे की तरफ इसके दो पहिए इसके लोक को और भी खूबसूरत करने वाले हैं। इसका डिजाइन बहुत ही जबरदस्त है और पहले नजर में ही यह किसी को भी पसंद आ जाएगी। इस हाल ही में संपन्न हुए ऑटो एक्सपो में भी पेश किया गया था जहां से इसके फीचर्स लीक हो गए हैं।
ये मिलेगा फीचर्स
यामाहा हमेशा से अपनी बैकों में काफी अच्छे-अच्छे फीचर्स देती है। इसमें कई मोड दिए जाते हैं। जिससे आपकी राइडिंग बहुत ही आसान हो जाती है। अन्य बाईकों की तरह इस बाइक में भी इसकी मूविंग को आगे की पहियों द्वारा कंट्रोल किया जाता है। इसे चलाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आती है। इसे आप आसानी से घूम सकते हैं।
इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमेटिक मोड भी दिया गया है जो इस बाइक को बहुत ही खास बनाता है। इसकी कीमत के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है। अगर यह भारत में आता भी है तो यह बहुत ही महंगी होगी और आम आदमी से खरीद नहीं पाएंगे। लेकिन फिर भी रोड पर इसकी प्रसेंस यामाहा के फ्यूचर प्लान को दर्शाता है।