Traffic Rules: देश में दो पहिया और चार पहिया वाहनों का क्रेज काफी है। कुछ महीनों में इसकी संख्या बहुत ही बड़ी है। कई बार तो हम अपने दोस्त और रिश्तेदार से भी गाड़ी ले लेते हैं और वह भी हमें बिना किसी सवाल के दे भी देते हैं।
हालांकि एक ट्रैफिक रूल की बात करें तो उसके नए नियम के तहत आपको ₹25000 तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। ऐसा उस परिस्थिति में होगा जब आप किसी नाबालिग को अपनी गाड़ी चलाने को देंगे। वही इस नियम के तहत आप को जेल भी जाना पड़ सकता है।
नाबालिक के लिए नए नियम
भारतीय यातायात नियम के अनुसार जब तक आप 18 वर्ष के नहीं हुए हैं तब तक भारत में गाड़ी चलाना गैर कानूनी है। यदि कोई कम उम्र का व्यक्ति गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके अभिभावक को 25000 तक का जुर्माना और 3 साल तक की जेल हो सकती है।
वही उसे 25 साल की उम्र तक ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं दिया जाएगा। यातायात नियमों के अनुसार जारी किए गए चालान को 15 दिन के अंदर भरना होता है। यदि वाहन चालक इसे भरने में नाकाम रहा तो इस परिस्थिति में जिला न्यायालय द्वारा चालान की वसूली पर कार्यवाही की जाती है।
इसीलिए हमेशा कानून के तहत ही गाड़ी को चलाना चाहिए वही बच्चे को कभी भी ड्राइविंग की अनुमति नहीं देनी चाहिए। भारतीय यातायात नियम के अनुसार 16 से कम उम्र के बच्चों को किसी तरह की गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं है। हालांकि 16 से 18 वर्ष के बच्चे बिना गियर वाले वाहन चला सकते हैं।
भारतीय यातायात नियमों में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं। अगर आप दोपहिया या चार पहिया वाहन के चालक हैं तो आपको इस बारे में जानकारी होनी चाहिए। दिल्ली और मुंबई जैसे महानगर में नियम कोटा तो रात भी बदला जाता है।
ऐसे में अगर आपसे छोटी सी भी गलती हुई तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। बाइक या स्कूटर वाले हमेशा ही हेलमेट पहन कर रखे और गाड़ी चालक को हमेशा सीट बेल्ट लगा कर रखना चाहिए। यह आपके जान बचाने के लिए बेहद ही आवश्यक है।