Top Electric Cars Launched In 2023: साल 2023 वाहन निर्माता कंपनियों के लिए काफी अच्छा रहा। पिछले साल बजट सेगमेंट से लेकर लग्जरी सेगमेंट में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कारों को कंपनियों ने लॉन्च किया है। आज हम आपको साल 2023 में लॉन्च हुई कुछ महत्वपूर्ण इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताएंगे।
MG Comet EV कार
MG Comet EV कंपनी की एक अल्ट्रा कॉम्पैक्ट ईवी है। जिसे मई 2023 में लॉन्च किया गया था। इस कार में आपको 17.3kWh का बैटरी पैक मिलता है। जिसकी क्षमता एक बार फुल चार्ज होने के बाद 230 किलोमीटर की रेंज ऑफर करने की है। यह मार्केट में 7.98 लाख रुपये से 9.98 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
Citroen eC3 कार
भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में Citroen eC3 फरवरी 2023 में लॉन्च हुई थी। कंपनी की ये इलेक्ट्रिक कार 29.2kWh बैटरी पैक के साथ आती है। इसे एक बार फुल चार्ज करके आप इलेक्ट्रिक कार को 320 किलोमीटर की रेंज तक चला सकते हैं। कंपनी की ये कार आपको 11.50 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर आपको बाजार में मिल जाएगी।
Mahindra XUV400 कार
साल 2023 के शुरुआत में लॉन्च हुई Mahindra XUV400 को अपने आकर्षक लुक और बेहतर परफॉरमेंस के लिए पसंद किया जाता है। यह दो बैटरी विकल्प- 34.5kWh और 39.4kWh बैटरी पैक के साथ आती है। इसकी शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 16 लाख रुपये रखी गई है।
Hyundai Ioniq 5 कार
कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर Hyundai Ioniq 5 अपने लुक और ड्राइव रेंज के लिए भारतीय बाजार में पॉपुलर है। कंपनी ने अपनी इस कार में 72.6kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है। इसके रेंज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह इलेक्ट्रिक कार 631किलोमीटर का रेंज ऑफर करती है। यह 44.95 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में उपलब्ध कराई गई है।