4 Safest Cars: भारत में पहले लोग जब गाड़ियां खरीदने जाते थे तो लोग उसकी परफॉर्मेंस पर काफी ध्यान देते थे। लोग माइलेज वाली कार खरीदना पसंद करते थे।
फिर दौड़ आया फीचर्स का। जहां लोग फीचर्स को ज्यादा पसंद करने लगे। लेकिन अब ऐसा समय आ गया है जहां लोग गाड़ी खरीदने से पहले उसकी सेफ्टी रेटिंग को देखते हैं। जिन भी कारों की सेफ्टी रेटिंग सबसे ज्यादा है वह उन्हीं कारों को खरीदना पसंद करते हैं।
यही कारण है कि अब सभी कंपनी अपने सेफ्टी पर काफी ज्यादा ध्यान देने लगी है। अगर आप भी बजट में शानदार सेफ्टी वाली कार खरीदना चाहते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको चार ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जिन्हें फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। उनकी परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी है और सेल्स के मामले में यह सभी कारों को पीछे छोड़ रहे हैं।
Tata Nexon
टाटा नेक्सन नवंबर महीने की बेस्ट सेलिंग एसयूवी रही है। हाल ही में कंपनी ने इसके लोक को भी अपडेट किया है। साथ इसके फीचर्स को कम ज्यादा किया गया है। जिसके कारण इसकी कीमत कम हुई है। लेकिन इसकी सेफ्टी पहले जितनी ही है इसमें आपको 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है जो इसे सेफेस्ट एसयूवी बनती है। भारत में इसकी कीमत ₹800000 से शुरू होती है।
Mahindra Scorpio
इसके बाद एसयूवी का बाप कहे जाने वाली महिंद्रा स्कार्पियो भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें भी आपको फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है और पिछले महीने इसके 12185 यूनिट्स की बिक्री हुई है। भारत में इसकी कीमत 16 लाख रुपए से शुरू होती है और अभी अगर आप इस बुक करेंगे तो आपको काफी ज्यादा वेटिंग पीरियड भी देखने को मिल सकती है। हालांकि यह एक शानदार लुक वाली से सेफ कर है।
Mahindra XUV 300
इसके बाद महिंद्रा की xuv300 आती है जो एक कंपैक्ट एसयूवी है। इसमें पांच लोग बड़े ही आराम से बैठकर सफर कर सकते हैं। इसमें भी फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है और इसकी कीमत ₹800000 से शुरू होती है। पिछले महीने ही इसके 4987 यूनिट की बिगड़ी हुई है जो एक ठीक-ठाक सा आंकड़ा है। लोग इसे खरीदना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन यह एक जबरदस्त एसयूवी है।
Mahindra XUV 700
सेफ्टी में महिंद्रा का नाम सबसे ऊपर आता है और चौथी एसयूवी भी महिंद्रा की सबसे शानदार XUV 700 है। इसमें फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है। नवंबर के महीने में इसके 7221 यूनिट्स की बिक्री हुई है। यहां इसकी एक्स शोरूम कीमत 14 लाख रुपए से शुरू होती है और 24 लाख रुपए तक जाती है। आप इस एसयूवी को आज ही खरीद सकते हैं।