Upcoming Bikes: यूरोपियन और अमेरिकन मार्केट के जैसे भारतीय बाजार में कारों की डिमांड नहीं है। हालांकि भारत में तीसरी सबसे ज्यादा कारें बेची जाती है। लेकिन आज भी भारत को बाइक्स का मार्केट कहा जाता है और यहां पर बाइक्स बहुत ही उपयोगी भी है।
हीरो से लेकर हार्ले डेविडसन तक यहां अपनी टू व्हीलर बेचना चाहती है। 2023 में ही हमें कई नई बाइक्स और कुछ के फेसलिफ्ट देखने को मिले हैं। अब लोगों को 2024 का इंतजार है जहां कुछ बेहद ही नई और पावरफुल बाइक्स लॉन्च होगी। ऐसे ही तीन बाइक्स के बारे में आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने वाले हैं। यह बाइक युवाओं के लिए बेहतरीन हो सकती है।
Bajaj CT 150
बजाज पल्सर ने भारतीय भाषा में काफी शोहरत हासिल की है। इसने कंपनी को फर्श से अर्श पर ला दिया है। इसकी ग्रंथ का कारण इसका लुक और पावर है जो आज भी बरकरार है। अब इसी को देखते हुए कंपनी अपनी नई सिटी 150 को लॉन्च करने जा रही है।
इसमें आपको बजाज पल्सर का इंजन मिलेगा और इसका लुक CT 100 से काफी अलग होने वाला है। यह युवाओं को टारगेट करेगी। इसके फीचर्स भी नए होने वाले हैं। माइलेज की बात करें तो इसमें आपको 30 से 35 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिल जाएगा। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत ₹1 लाख से थोड़ी ज्यादा ही होने वाली है। लेकिन युवाओं को यह पसंद आ सकती है।
Hero HF Deluxe 2024
देश की सबसे बड़ी बाइक निर्माता कंपनी हीरो भी अपनी कुछ नई बाइक को लॉन्च करने वाली है। इसमें सबसे ऊपर एचएफ डीलक्स का नाम है। इसे बिल्कुल ही नए डिजाइन के साथ लाया जाएगा और इसके फीचर्स को भी अपग्रेड किया जाने वाला है।
इस कारण से इसकी कीमत तो थोड़ी बढ़ेगी लेकिन लोगों में इसकी मांग भी बढ़ाने की आशंका है। हीरो एचएफ डीलक्स अपने माइलेज के लिए जानी जाती है और नई बाइक में भी इसे बरकरार रखा जाएगा।
KTM 1390 Duke
इसमें केटीएम 1390 ड्यूक का नाम भी शामिल है। जैसा कि आप देख रहे हैं कि यह केटीएम की सबसे पावरफुल बाइक होने वाली है। इसकी स्पीड का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है इसे दिसंबर में ही लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि से अगले साल भी शिफ्ट किया जा सकता है।
इसमें 6 स्पीड गियर बॉक्स और लिक्विड कूल इंजन दिया गया है। जब से इसका लुक सोशल मीडिया पर लीक हुआ है तब से लोगों के बीच जिज्ञासा बढ़ गई है। दिखने में यह बिल्कुल विदेश में बेची जा रही केटीएम बाइक की तरह दिखती है। इसके नाम में ड्यूक है जो बताता है कि इसकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी होगी।