Amazing Cycle: सोशल मीडिया आज के समय लोगों को काफी चकित करते है। यहां पर आपको कई ऐसे वीडियो मिल जाएंगे जो काफी प्रेरणादायक होते हैं। हम सभी के मन में कई सवाल आते हैं जिसे हम इंपॉसिबल बोल कर छोड़ देते हैं। लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो उस सवाल की तह तक जाते हैं और कुछ ऐसा कर दिखाते हैं जो किसी को भी विश्वास नहीं होता है। ऐसा ही एक वायरल वीडियो आज के समय काफी चर्चा में है। इस वीडियो में एक युवक त्रिकोण पहिए पर चलने वाली साइकिल को घर पर ही बना रहा है। उसके इस कारनामे ने सभी को चौंका दिया है।
यह भी पढ़ें:-Metro Ticket लेना हुआ और भी आसान, घर बैठे WhatsApp से बुक करें टिकट
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इस वीडियो को The Q नाम की यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। इस चैनल के क्रिएटर Sergii Gordieve हैं जिन्होंने त्रिकोण पहिए पर चलने वाली साइकिल को बनाया है। वह यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के निवासी हैं और यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरीके का कोई कारनामा किया हो। वह अपने यूट्यूब चैनल पर ऐसे कई अतरंगी वीडियोस डालते रहते हैं और लोगों को उनके काम काफी पसंद भी आता है। उनके वीडियोस की खासियत होती है कि वह विज्ञान के नियमों को चैलेंज करती है।
यह भी पढ़ें:-सिंगल चार्ज पर लंबी रेंज वाली Electric स्कूटर की कीमत बेहद कम, सबको देती है झटका
उन्होंने पहले भी यह कारनामा किया था जब उन्होंने चौकोर पहिए पर चलने वाली साइकिल को बनाया था। उनके इस वीडियो को काफी लोगों ने पसंद किया था। इसी को देखते हुए उन्होंने त्रिकोण पहिए पर चलने वाली साइकिल को बनाया है। इसके बाद पहिए को काटकर साइकिल में फिट करता है।
अमेरिका के रहने वाले इस युवक ने त्रिकोण पहिए को डिजाइन किया है बल्कि इसे चलाने का पूरा मेकैनिज्म भी तैयार किया है। साइकिल के बॉडी फ्रेम को भी इस युवक ने खुद से ही डिजाइन किया है। वही टायर अच्छे से चल सके इसीलिए इसके फ्रंट और रियर में गोलाकार स्टील पाइप को लगाया गया है। इस युटुब क्रिएटर के लोग काफी तारीफ कर रहे हैं और उसका वीडियो आज के समय वायरल है।