नई दिल्ली: भारतीय बाजार में ऐसी कई कंपनी हैं जो मार्केट में एक से बढ़कर कारों को सेल करती है। जिससे ग्राहकों के लिए खास कारें मिल जाती है। वही ऐसी कई SUV हैं तो शहरों से लेकर गांव में खूब चलती है, जिसमें महिन्द्रा बोलेरो भी खास कार है। वही खबर है कि कंपनी ने नई बोलेरो 2022 (New Bolero 2022) को लॉन्च करने जा रही है। नए मॉडल में कंपनी की ये कार और भी धांसू हो गई है। तो चलिए आप को इसके डीटेल्स के बारे में बताते हैं, जिससे खरीदने से पहले आप खासियत को जान पाए।

जैसा की पहले बताया कंपनी का ये धाकड़ SUV गांव, कस्बा से लेकर शहरों में काफी पंसद किया जाता है। ऐसे में ग्राहकों के लिए नए मॉडल का इंतजार काफी समय से है। नई बोलेरो 2022 (New Bolero 2022) डिजाइन तथा इसके फीचर्स इस बार इतने धमाकेदार दिए हुए हैं कि आप देखते ही दीवाने हो जाएंगे। आपको बता दें कि जल्दी ही महेंद्रा बुलेरो का 2022 मॉडल लांच होने वाला है। भारत के लोगों कि यह काफी चहेती SUV है। टेस्टिंग के दौरान इस गाड़ी को कई बार सड़कों पर देखा गया है। जिसके बाद इसका डिजाइन तथा फीचर्स लीक हो गए हैं।

New Bolero 2022 का लुक और डिजाइन

New Bolero 2022 को यह नया अवतार दो रंगों वाले एक्सटीरियर में आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार कि गाड़ी में कंपनी ने दो एयरबैग्स दिए हैं। बदला हुआ डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री दिए हैं। खबर के अनुसार कंपनी 2022 का अंत तक इस गाड़ी को लांच कर देगी। हालांकि इस बारे में अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

New Bolero 2022 की खासियत

माना जा रहा है कि कंपनी इस नई SUV के साथ कुछ नए फीचर्स भी जोड़ सकती है। इस बार आपको गाड़ी में बदला हुआ नया केबिन भी मिल सकता है। इस बार के मॉडल में एबीएस, ईबीडी, पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स पहले से ज्यादा स्टैण्डर्ड होंगे। ऐसा माना जा रहा है।

New Bolero 2022 में होगा दमदार इंजन

कंपनी नई बोलेरो 2022 (New Bolero 2022) के नए मॉडल में 1.5-लीटर डीजल का इंजन देने वाली है।  जो कि मौजूदा मॉडल का इंजन है। यह इंजन 75 बीएचपी पॉवर और 210 एनएम पीक टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन के साथ आपको 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि एक लीटर डीजल में ये SUV 16.7 किमी तक चल जाती है। इस कार में आपको तीन सिलेंडर वाला इंजन मिलता है।

 

 

यह खबरें भी पढ़ें

मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। दैनिक जागरण न्यूज पेपर से...