Tata शोरूम में लगी आग, जलकर राख हुई करोड़ों की कार

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Tata Motors Showroom Fire: टाटा जो अपनी बेहतरीन एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारों के लिए जानी जाती है। उसके कारों की डिमांड काफी ज्यादा है। यही कारण है कि देश के हर कोने में आपको इनका शोरूम मिल जायेगा। इन्हीं शोरूम में से एक में आग लग गई।

शिमला में हुआ पूरा कांड

घटना शिमला के टूटी कंडी स्थित टाटा मोटर्स शोरूम की है, जब लगभग सुबह 4:00 बजे उसमें आग लग गई। जिसके कारण काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। नुकसान इतना बड़ा है की शोरूम में चारों ओर सिर्फ जली हुई चीज ही नजर आ रही है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

जिस समय आग लगी उसे समय शोरूम के अंदर टाटा पंच (Tata Punch) और टियागो कार मौजूद थी। इन सब पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है। इसके अलावा वहां रखे स्पेयर पार्ट्स और मशीनरी भी जलकर राख हो गई है। इस आगजनी से शोरूम को काफी बड़ा नुकसान हुआ है।

Tata शोरूम में हुआ करोड़ों का नुकसान

वहां पहुंची मीडिया टीम ने जब वहां के लोकल से बात की तो उन्होंने बताया कि लगभग 1 करोड़ रुपए तक का नुकसान हो चुका है। अच्छी बात यह है कि हादसा एकदम सुबह-सुबह हुआ जिस समय शोरूम बंद था और उसके अंदर एक भी लोग नहीं थे। जिस कारण से किसी की जान नहीं गई। इसके अलावा जब आग लगी तब तुरंत फायर फाइटर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू भी पा लिया गया।

इन्वेस्टिगेशन में खुलेगा राज

इतनी सुबह शोरूम में आग कैसे लग गई इसके पीछे का कारण का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंचकर शोरूम सीज कर चुकी है और इन्वेस्टिगेशन भी जारी है।इन्वेस्टिगेशन में आग लगने के असल कारण का खुलासा होगा। अब देखना होगा कि इतनी सुबह शोरूम में आग लगने के पीछे का कारण क्या है?

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App