Tata Sumo SUV: टाटा बहुत समय से ही एसयूवी बना रही है। उसकी पहली एसयूवी टाटा सिएरा थी जिसकी पावर उस समय काफी चर्चा में रही थी। इसके बाद कंपनी ने नई जनरेशन सुमो को लॉन्च किया। देखते ही देखते यह ग्रामीण भारत की पहली पसंद बन गई थी। लेकिन कम सेल्स होने के कारण उसे बंद कर दिया गया। अब कंपनी फिर से नई टाटा सुमो को बाजार में लाने वाली है इसका सीधा मुकाबला स्कार्पियो और बोलेरो जैसी बेहतरीन एसयूवी से होने वाला है।
टाटा मोटर्स की यह 7 सीटर एसयूवी कई लोगों को आज भी पसंद है। इसी को देखते हुए अब इसे अपग्रेड कर बोलेरो के सामने लांच किया जाएगा। अन्य गाड़ियों के मुकाबले इसकी बिक्री काफी ज्यादा होने की आशंका है क्योंकि इसमें क्रूज कंट्रोल और बेहतरीन माइलेज सुविधा दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:-भाड़ में गई Ola, अब सिर्फ 1600 में आपकी होगी बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर
यह कंपटीशन से काफी आगे निकल सकती है। आपको बता दें कि फिलहाल भारतीय बाजार में बोलेरो और इनोवा जैसी जबरदस्त कारें मौजूद है। ऐसे में टाटा सुमो का लॉन्च होना लोगों तो कंफ्यूज कर सकता है। इस सेगमेंट में Bolero और इनोवा की बिक्री काफी ज्यादा हो रही है। इस कार के लॉन्च होने से लोगों को समंजस में डाल सकता है कि कौन सी कार उनके लिए बेस्ट होगी।
Tata Sumo में मिलने वाला इंजन
टाटा सुमो ने भारतीय बाजार पर कई लंबे समय तक राज किया था। उस समय इसमें 2936 सीसी का डीजल इंजन मिलता था। इस इंजन के द्वारा 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता था। यह उस समय सब की पहली पसंद हुआ करती थी। लेकिन बदलते समय के साथ गाड़ी के नियमों में बदलाव हुए और कंपनी ने इसे BS4 तक अपग्रेड किया। लेकिन उसके बाद इसे अपडेट करना मुमकिन नहीं था इसलिए इसे पूरी तरीके से डिस्कंटीन्यू कर दिया गया था। उस समय टाटा सुमो की कीमत मात्र 5.45 लाख रुपए थी।
यह भी पढ़ें:-UP को CM Yogi की सौगात, अब हर कोई खरीद सकता है Electric वाहन, मिल रही छूट
टाटा सुमो के नए मॉडल को बिल्कुल नए लुक में डिजाइन किया जाएगा। यह नेक्स्ट जेनरेशन टाटा सुमो होगी जिसका लुक सफारी से इंस्पायर्ड हो सकता है। यह टाटा की ऑफ रोडिंग कैपेबिलिटी के साथ आएगी। फिलहाल इस पर कंपनी ने कोई जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन से जल्द ही भारतीय बाजार में लाया जाएगा। इसकी कीमत ₹600000 से ₹1000000 के बीच हो सकती है।