Tata Blackbird: टाटा मोटर्स भारत की बड़ी कार निर्माता कंपनी में से एक है। अपने एसयूवी के लिए जाने जाने वाली यह कंपनी समय-समय पर नई गाड़ी लांच करती रहती है। कुछ दिनों पहले से मार्केट में खबर है कि कंपनी Creta साइज की नई एसयूवी टाटा ब्लैकबर्ड को लॉन्च करने वाली है लेकिन कंपनी के तरफ से इस पर अभी तक कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं आया है।
इसलिए कयास लगाया जा रहा हैं कि शायद अब ब्लैकबर्ड को लॉन्च नहीं किया जाएगा। कई ऑटो एक्सपोर्ट ने इस पर अपनी राय देते हुए बताया है कि टाटा ब्लैकबर्ड लॉन्च नहीं होगी। इसके पीछे का तर्क काफी हद तक सही है। अगर आपको जानना है कि आखिर क्यों नहीं टाटा ब्लैकबर्ड को लॉन्च करना चाहती है तो आगे का आर्टिकल पूरा पढ़ें।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
Tata Chery पार्टनरशिप
टाटा फिलहाल में 3 प्लेटफॉर्म्स पर अपनी कारों को बनाती है। इसमें पहला प्लेटफार्म Alfa है, जिसपर Tata Altroz और Tata Punch जैसी छोटी गाड़ियां आती है। दूसरा Tata Nexon का X1 प्लेटफार्म है और तीसरा Omega प्लेटफार्म है जिसपर Tata Harrier और Tata Safari जैसी बड़ी एसयूवी को बनाया जाता है।
जब बात Tata Blackbird को बनाने की आई तो टाटा ने प्रॉफिट के लिए चाइनीस कंपनी Chery से पार्टनरशिप किया। इस कंपनी के पास क्रेटा साइज कापड फैक्ट प्लेटफॉर्म अवेलेबल है। लेकिन करोना और गलवान घाटी में हुए हादसे के कारण उसने Chery से पार्टनरशिप तोड़ दिया। ऐसा करते ही ब्लैकबर्ड बनने की राह कठिन हो गई।
लेकिन इसी साल पेश हुई Tata Curvv ने सभी को हैरान कर दिया। क्योंकि यह क्रेटा साइज की इलेक्ट्रिक एसयूवी होने वाली है। वहीं कंपनी ने घोषणा की है कि टाटा कर्व को इलेक्ट्रिक के साथ पेट्रोल और डीजल ऑप्शंस में भी लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में अब पूरी उम्मीद है कि टाटा ब्लैकबर्ड नहीं बनेगी और इस सेगमेंट में Tata Curvv को लॉन्च किया जाएगा।
Tata Curvv के संभावित फीचर्स
Tata Curvv एक इलेक्ट्रिक एसयूवी होने वाली है। इसे इसी साल पेश किया गया है। इसके फ्यूचरिस्टिक मॉडल को देख सभी हैरान हैं। इसमें आपको एसयूवी के साथ सेडान वाली फील भी आएगी। इसके लुक को काफी खूबसूरत बनाया गया है। कंपनी ने कहा है कि जिस मॉडल को पेश किया गया है आने वाली कार 97% तक उसी की तरह होगी।
यानी की जैसी कार दिखाई गई है वैसी ही कार आपको मिलेगी टाटा को सबसे पहले इलेक्ट्रिक में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें आपको पैनोरमिक सनरूफ के साथ टचस्क्रीन डिस्पले, सेफ्टी के लिए चार एयर बैग्स, एप्पल ऑटो कार प्ले, लेदर फिनिश वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS मिलने की संभावना है।