Tata और Mahindra ला रही ये एक से बढ़कर एक धाकड़ SUV, ADAS फीचर्स के मिलेगी 456km की रेंज

By

Timesbull

नई दिल्ली: देश में दिवाली के त्यौहार के बाद में देशी कंपनी मार्केट में धमाल करने वाली है, जी हां हम यहां पर बात कर रहे हैं। Tata और Mahindra जो आने वाले महीनों में ऐसी धांसू कारों को लॉन्च करने वाली है। ग्राहको खरीदने की लाइन लगा देगें। आप को यहां पर Tata और Mahindra की आने वाली Tata Harrier facelift और प्योर इलेक्ट्रिक एसयूवी- एक्सयूवी 400 के बारे में बताते हैं।


ये भी पढ़ें-  Vivo ला रहा अब तक का सबसे सस्ता 5G Smartphone, देखें लीक होश उड़ाने वाले फीचर्स

Solar Panel: सरकार घर की छत पर लगा रही सोलर पैनल, फिर ऐसे होगी मोटी कमाई, जानिए डिटेल

ऐसे ग्राहक जो हाल में कोई खास कार को खरीदना चाहते हैं तो थोड़ रुक जाए Tata और Mahindra  दो SUV ला रही है, जो मार्केट में धमाल करने वाली है। Tata Harrier facelift वर्तमान में टेस्टिंग फेज में है। इसे 2023 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें ADAS ऑफर किया जा सकता है। तो वही दुसरी कंपनी महिन्द्रा भी अपने धांसू रेंज के साथ में इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाली है। 

नए अवतार में आ रही 2023 TATA HARRIER

टाटा मोटर्स धमाल करने वाली है। कंपनी अपने पोर्टफोलियों की धांसू कार Tata Harrier का Tata Harrier facelift अवतार को लॉन्च करने जा रहा है। बता दें कि Harrier facelift  वर्तमान में टेस्टिंग फेज में है। इसे 2023 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।बाहरी हिस्से में, new Harrier में नई डिज़ाइन की गई ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप, नए अलॉय व्हील और अपडेटेड रियर बम्पर होगा। नई 2023 टाटा हैरियर में 2।0L डीजल इंजन होगा, जो 350Nm और 170bhp आउटपुट देता है।

वही नई हैरियर में मिलने वाले ऑफर की बात करें तो, नए अवतार में ADAS ऑफर किया जा सकता है, जिसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग सिस्टम, ऑटोमेटिक ट्रैक्शन कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। एसयूवी में 360 डिग्री कैमरा और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो तथा ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम भी पेश किया जा सकता है।

MAHINDRA XUV400

देशी ऑटो मेकर कंपनी Mahindra ईवी मार्केट में धांसू इंन्ट्री करने जा रही है। हाल ही में Mahindra Mahindra XUV400 का ईवी मॉडल को मार्केट में लॉन्च किया है। XUV400 में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 39।5kWh का बैटरी पैक है। इसका मोटर 148bhp पावर और 310Nm टार्क जनरेट करने में सक्षम है। Company का दावा है कि यह electric SUV 456 km की रेंज पेश करेगी। यह 8.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटा है।

वही Mahindra XUV400 की सेल January 2023 होने वाली है। इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए आधिकारिक रूप से बुकिंग जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू होगी। शुरुआत में इसे देश के चुनिंदा 16 शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा।

Timesbull के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.