Royal Enfield Hunter 350: 350 सीसी सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड ने काफी तरक्की करली है। इस सेगमेंट में कंपनी की कई बाइक्स आती है। अबसे डेढ़ साल पहले लांच हुई कंपनी की सबसे सस्ती 350 सीसी बाइक हंटर को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
इसकी सेल भी काफी अच्छी हो रही है। जहां रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक थी। उसे पीछे पर हंटर ने पहला स्थान हासिल कर लिया है।
इसी पापुलैरिटी को देखते हुए रॉयल एनफील्ड ने इस नए आकर्षक कलर में लॉन्च कर दिया है। नए साल पर ग्राहकों को यह खूबसूरत तोहफा काफी पसंद आ रहा है। आज जानेंगे कि इसमें कलर के अलावा और क्या कुछ नया दिया गया है।
नए कलर में बढ़ी Royal Enfield Hunter 350 की कीमत
साल 2024 में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 (Royal Enfield Hunter 350) को दो नए कलर के साथ पेश किया गया है। इसमें ऑरेंज और ग्रीन शामिल किए गए हैं। वहीं इसकी कीमत अब बढ़कर 1.69 लाख रुपए शोरूम हो गई है।
कंपनी ने इस बाइक पर अपने बयान में कहा है कि तकरीबन डेढ़ साल में इस बाइक के 2 लाख से भी ज्यादा यूनिट बिक चुके हैं। यह अब तक की सबसे तेजी से बिकने वाली बाइक बन चुकी है। यही कारण है कि कंपनी ने इसे एक नया लुक दिया है।
पुराने शरीर में नई आत्मा
रॉयल एनफील्ड हंटर (Royal Enfield Hunter 350) को चलाना बहुत ही आसान है क्योंकि इसका वजन ज्यादा नहीं है। यह बड़े ही आराम से हैंडल हो जाती है। इसमें 17 इंच के एलॉय बीच दिए गए हैं जो इसके लोक को और भी खूबसूरत बनाते हैं।
इसे रॉयल एनफील्ड ने अपने J प्लेटफार्म पर बनाया है। इसके कारण इसकी परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी है। इस बाइक में कंपनी की वही दमदार 349 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 6100 आरपीएम पर 20 बीएचपी का पावर और 27 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। देखा जाए तो यह बाइक एक अच्छा विकल्प हो सकती है जिन्हें भी शहर भर में राइट करना ज्यादा पसंद है।