लोगों को खूब पसंद आती है ये बाइक, जानें ऐसी क्या हैं इसमें खूबियां

Web Desk

नई दिल्ली: भारतीय ऑटो बाजार में 125 cc सेगमेंट काफी बढ़ चुका है। इसमें आपको एक से बढ़कर एक स्टाइलिश और लंबे माइलेज वाली बाइक मिल जाएंगी। वहीं लोग भी 125cc सेगमेंट में आने वाली बाइक को काफी पसंद करते हैं। अब 125cc सेगमेंट की जबरजस्त बाइक होंडा शाइन की बात की जाए तो इसे स्टाइलिश डिजाइन और धांसू फीचर्स के काफी पसंद किया जाता है।

उठा ले ऑफर का फायदा मात्र ₹1,894 मिल रही 100km रेंज वाली Electric Scooter

Ola S1 और Ather के लिए मुसीबत बनी Kinetic ई-स्कूटर!, यहां देखिए इसकी जबरदस्त खूबियां

ये भी पढ़ें- इस दिवाली नई Mahindra Bolero हो सकती है लॉन्च, इस कीमत पर थार वाले फीचर्स से मचाएगी धूम

आपको बता दें कि इस समय त्योहारी सीजन चल रहा है तो ऐसे में होंडा शाइन 125cc बाइक पर कई आकर्षक ऑफर चल रहे हैं। अगर आप इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो इस समय आप यह बाइक कम कीमत में खरीद पाएंगे।

दरअसल होंडा मोटर्स की तरफ से त्योहारी सीजन में शाइन 125cc बाइक पर कुछ खास ऑफर दिए जा रहे हैं। कंपनी इस बाइक पर 5000 रुपये का कैशबैक ऑफर दे रही है। इसके आलावा इस पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर  दिया जा रहा है। इसके जरिए आप हौंडा शाइन बाइक को आप जीरो पेमेंट पर भी खरीद सकेंगे। आपको बता दें कि ये ऑफर्स सिर्फ कुछ दिनों के लिए उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें- Budget smartphone: 10000 रूपये से कम में खरीदें Xiaomi और Samsung के ये दमदार स्मार्टफोन्स, तुरंत करें ऑर्डर ये 5 धाकड़ हैंडसेट

Honda shine 125 cc Specification

कंपनी ने Honda shine 125 cc की एक्स शोरूम कीमत करीब 79,914 रखी है। हालांकि कीमत आपकेशहर या क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इसमें 124 cc का फोर स्ट्रोक एसआई इंजन लगाया गया है, जो 7.9 Kwh की पावर और 11 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इंजन के साथ 5 स्पीड गियर बॉक्स जोड़ा गया है। माइलेज की बात करें तो इसमें 64 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।

ब्रेकिंग सिस्टम के लिए इसके फ्रंट में 240mm डिस्क और रियम 130mm ड्रम ब्रेक लगाया गया है। इसी के साथ 18 इंच के ट्यूबलेस टायर को जोड़ा गया है।

Share this Article