Electric Luna: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड को बढ़ता हुआ देखकर कई कंपनियां इस सेगमेट में खुद को लांच करने वाली हैं। अभी इन्हीं कंपनियों में पुरानी लूना भी शामिल हो चुकी है। 80 और 90 के दशक में लूना भारतीय सड़कों पर राज किया करती थी। हम में से कई के दादाजी और नाना जी की यह पहली टू व्हीलर भी होगी। उस समय इसका क्रेज काफी ज्यादा था। अब इसे फिर से इलेक्ट्रिक अवतार में लांच किया जाएगा। इस खबर की जानकारी खुद कंपनी के सीईओ सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
यह भी पढ़ें:-ABS के साथ मिलने वाली 5 सबसे सस्ती बाइक, आपके साथ परिवार भी होगी सुरक्षित
सोशल मीडिया साइट टि्वटर पर फिरोदिया मोटवानी ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने एक तस्वीर और वीडियो को साझा करते हुए लिखा है की ब्लास्ट फ्रॉम द पास्ट, चल मेरी लूना और इसके रचयिता मेरे पिता पद्मश्री अरुण फिरोदिया ऊपर से इस क्रांति को देख रहे होंगे। काइनेटिक ग्रीन के साथ इलेक्ट्रिक लूना की वापसी होगी। फिरोदिया ने अपने पोस्ट के जरिए इसके पहले मॉडल का नाम भी लोगों के बीच रख दिया है। यह E Luna होने वाली है। कंपनी इस बार लूना के नेम प्लेट को फिर से प्रयोग करने वाली है।
यह भी पढ़ें:-कभी सोचा है की Auto में क्यों होते है 3 पहिए, जानकर आपको भी होगी हैरानी
ऐसा पहली बार नहीं होगा कि कोई पुरानी कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन के जरिए वापसी करने वाली है। इससे पहले बजाज चेतक (Bajaj Chetak) और एलएमएल (LML) जैसी कंपनी ने भी इलेक्ट्रिक स्कूटर के जरिए भारतीय बाजार में वापसी की है। इलेक्ट्रिक लूना काइनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सॉल्यूशन की तरफ से पेश किया जाने वाला पहला मॉडल होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कंपनी ने इसकी चेसिस और अन्य कंपोनेंट्स का उत्पादन शुरू कर दिया है।
सामने आई जानकारी की माने तो कंपनी हर महीने इसके 5000 यूनिट्स को बनाने वाली है और अगर जरूरत पड़ी तो इसके एसेंबली को और भी बढ़ाया जाएगा। फिलहाल कंपनी महाराष्ट्र के अहिल्याबाई जिले में लूना का निर्माण करेगी। लूना को सबसे पहले 1972 में लांच किया गया था। उस समय इसमें सिर्फ 50 सीसी का इंजन मिलता था और यह देश की पहली मोपेड थी।