Ola Electric Scooters Sale: टैक्सी सर्विस शुरू करने वाली Ola ने कुछ समय पहले ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रखा था और उसने लगातार अपनी तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में उतार दिया।
इन तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल इतनी ज्यादा हो रही है कि 2023 में कंपनी ने एक रिकॉर्ड बना लिया है। 2021 में लांच हुई ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 2 साल के अंदर ही अपने चार लाख यूनिट्स बेच दिए हैं। रिकॉर्ड है इससे पहले किसी भी इलेक्ट्रिक कंपनी ने यह आंकड़ा हासिल नहीं किया है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
आपको जानकर हैरानी होगी कि ओला इलेक्ट्रिक ने 1 जनवरी से 21 दिसंबर 2023 तक कुल 2,52,647 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं। यह एक बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले कोई भी कंपनी इतने वाहन को नहीं बेच पाई है। Ola ने 1 साल में 2.5 लख यूनिट्स बेचकर भारत की पहली इलेक्ट्रिक कंपनी का खिताब हासिल किया है, जिसने इस प्रकार का सेल किया हो।
साल 2023 कब खत्म होने को है और अभी तक भारत में कुल 8,28,537 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बिक चुके हैं, जिसमें से 31% ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। पिछले साल की तुलना में इस साल कंपनी ने 131 फ़ीसदी का ग्रोथ हासिल किया है। पिछले साल कंपनी ने 1,09,395 यूनिट्स बेचे थे जो इस साल बढ़कर दुगना से भी ज्यादा हो चुका है।
आंकड़े को महीने भर में बांट दें तो हर महीने कंपनी ने औसतन 20000 यूनिट्स बेची है। जनवरी 2023 में इसने 18,353 यूनिट्स बेचे थे जो मार्च में बढ़कर 21434 यूनिट हो गए थे। नवंबर महीने ने में कंपनी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 29898 यूनिट्स की बिक्री की है।
अभी बाजार में ओला के तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं जिसमें सबसे सस्ती Ola S1 X है जो सब्सिडी मिलने के बाद ₹90000 की कीमत पर मिलती है। इसकी रेंज भी काफी अच्छी है और आप चाहे तो इसे अपना साथी बना सकते है।