दिवाली से पहले धमाका! लॉन्च हुई नई Mahindra XUV 3XO, कीमत ₹7.49 लाख से शुरू

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा ने आखिरकार अपनी नई एसयूवी XUV 3XO को लांच कर दिया है। इस एसयूवी की कीमत 7.49 लाख रुपए रखी गई है। कंपनी इस एसयूवी की बुकिंग 15 मई से शुरू करेगी और डिलीवरी 26 मई से शुरू हो जाएगी।

यह महिंद्रा की एक्सयूवी 300 को रिप्लेस करेगी। इसे 8 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 7.5 लाख रुपए से शुरू होकर 12.40 लाख रुपए तक जाएगी।

सबसे खूबसूरत है Mahindra XUV 3XO

जब इस एसयूवी का शर्ट लॉन्च हुआ था उस समय इसका हाइलाइट एलइडी हेड लाइट था। अब जब यह लॉन्च हो गई है तो हम देख सकते हैं कि इसका फ्रंट लुक बहुत ही आकर्षक है। इसमें 17 इंच के एलॉय व्हील्स, शर्क फिन एंटीना, फुल विड्थ एलइडी लाइट और एलइडी टेल लाइट दिया गया है।

इसके इंटीरियर में फ्री स्टैंडिंग 10.25 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और हरमन गार्डन साउंड सिस्टम मिलता है। यह एसयूवी एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले को भी सपोर्ट करती है।

Mahindra XUV 3XO का इंटीरियर भी खूबसूरत

महिंद्रा xuv300 डुएल टोन केबिन के साथ आती है। यह दिखने में काफी खूबसूरत है। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर और नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

यह इसके इंटीरियर को काफी लग्जरियस बना देता है। इसके अलावा इसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है, जिन्हें पावर और माइलेज पसंद है। वह इसके डीजल इंजन को खरीद सकते हैं जो 115 बीएचपी का पावर और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस में सिक्स स्पीड मैनुअल और टॉक कन्वर्टेड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।

सभी प्रकार से देखा जाए तो यह एक वैल्यू फॉर मनी एसयूवी होने वाली है। जैसे सभी को महिंद्रा XUV 300 पसंद आई थी वैसे ही इसे भी पसंद किया जा सकता है। इसके फ्रंट और इंटीरियर में काफी ज्यादा बदलाव किए गए हैं।

पहले के मुकाबले यह काफी ज्यादा लग्जरियस हो गई है लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में यह पुरानी जैसी ही है। अब देखना होगा कि लोग उसे कैसे पसंद करते हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App