New Mahindra Thar: महिंद्रा (Mahindra) देश के वाहन बाजार में अपनी आने वाली कारों को लेकर कुछ जानकारी साझा की है। कंपनी की योजना साल 2026 तक भारत में वाहनों की एक पूरी सीरीज लांच करने की है। इसमें सबसे ज्यादा इंतजार महिंद्रा थार 5-डोर (Mahindra Thar 5-Door) का हो रहा है। आपको बता दें इस साल यानी 2023 की शुरुआत में सम्पन्न हुई ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी ने अपनी नई मारुति जिम्नी 5-डोर को पेश किया था।
यह भी पढ़ें:-पहली बार कौड़ियों के भाव बिक रही Maruti Alto 800, ऑफर देख मची भगदड़
इसे पेश करने के साथ ही कंपनी ने इसकी बुकिंग को भी शुरू कर दिया था। ऐसे में अब महिंद्रा थार 5-डोर (Mahindra Thar 5-Door) के भारतीय बाजार में लांच होने से इसे कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। अभी देश में महिंद्रा थार की 3-डोर वेरिएंट की खूब बिक्री होती है। ऐसे में इसके 5-डोर वेरिएंट के भी काफी सफल होने की संभावना है।
महिंद्रा थार 5-डोर (Mahindra Thar 5-Door) की टेस्टिंग को कंपनी ने काफी पहले से शुरू कर दिया है। इसे कई बार इस दौरान स्पॉट भी किया गया है। लेकिन कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं कि है। कई रिपोर्ट्स की माने तो इसे इसी साल के मध्य तक देश के मार्केट में लांच कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-Royal Enfield Bullet 350 जब यहां 40 हजार में बिक रही तो क्यों जाएं शोरूम पौने दो लाख खर्च करने
इसके साथ ही कंपनी ने महिंद्रा XUV700, नई जनरेशन स्कार्पियो, kuv100 इलेक्ट्रिक भी आने वाले समय में लांच होने वाली है। आपको बता दें कि XUV700 का टीज़र भी शुरू हो गया है। ऐसे में आने वाले कुछ ही समय में इसकी वैश्विक शुरुआत हो सकती है। इसके नए मॉडल में आपको लंबा व्हीलबेस मिल सकता है। ऐसे में इसका केबिन स्पेस भी पहले के मुकाबले बढ़ जाएगा।
कंपनी ने महिंद्रा थार (Mahindra Thar) के दूसरे जेनरेशन मॉडल को पिछले साल अक्टूबर में ही पेश किया था और यह काफी सफल भी रही है। अभी इसकी लंबी वेटिंग पीरियड चल रही है। ऐसे में कंपनी की इस पॉपुलर ऑफ रोड एसयूवी के 5-डोर वेरिएंट की भी इसी प्रकार सफल होने की उम्मीद है।कंपनी इसमें नया पावरट्रेन ऑफर करने वाली है। हालांकि इसे लेकर कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है।