Kia Seltos: देश के एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) काफी लोकप्रिय है। लेकिन बाजार में इसका किआ सेल्टोस (Kia seltos) से कड़ा मुकाबला होता है। आपको बता दें कि हुंडई क्रेटा की तरह किआ सेल्टोस में कंपनी पैनोरमिक सनरूफ नहीं ऑफर करती है।
लेकिन अब कंपनी ने किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट (Kia seltos Facelift) को बाजार में पेश किया है। जिसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं। जो आपको क्रेटा में नहीं मिलते हैं। कंपनी ने अपनी इस नई एसयूवी को 10.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा है। जो टॉप वेरिएंट के लिए 20 लाख रुपये तक जाती है।
किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट (Kia seltos Facelift) के अप्डेट्स
कंपनी ने किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट (Kia seltos Facelift) के फ्रंट में कई नए अप्डेट्स किए हैं। इसमें आपको नई ग्रिल, नए एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप, नया बम्पर और नई स्किड प्लेट देखने को मिल जाती है। इसके रियर में भी कंपनी ने कई अपडेट किए हैं। इसके रियर में कनेक्टिंग नजर आने वाली एलईडी बार लगाई गई है। हालांकि, वह कनेक्टेड नहीं है। इसके साथ ही इसमें एक नया इंजन ऑप्शन दिया गया है।
जो 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन है। इस इंजन को कंपनी ने काफी पवरफुल बनाया है। अब इसमें आपको कुल तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं। जिसमें पहला 1.5L NA पेट्रोल, 1.5L डीजल और 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन है। जिनकी क्षमता क्रमश: 115bhp/144Nm, 115bhp/253Nm और 160bhp/253Nm पावर और टॉर्क जेनरेट करने की है।
इसमें 6-MT, 6-AT, 6-iMT, IVT और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है। वहीं इसमें आपको लेवल 2 ADAS मिलता है, जो 17 फीचर्स के साथ आती है। इसके साथ ही इसमें 15 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स लगाए गए हैं। इसमें आपको 6 एयरबैग और चारों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक देखने को मिल जाता है। इसका डिज़ाइन आकर्षक है और इसमें आपको ज्यादा माइलेज मिल जाता है। कंपनी अब इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी उपलब्ध करा रही है।