New Honda WR-V: भारत में एसयूवी की डिमांड बहुत ही ज्यादा है और यह दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। यही कारण है कि कुछ कंपनियां अब अपनी दमदार एसयूवी को भारत में लॉन्च करना चाहती हैं। इसमें जापान की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी होंडा का भी नाम शामिल है। होंडा ने एसयूवी सेगमेंट में कुछ कमाल करके नहीं दिखाया है।
लेकिन अब कंपनी अपनी नई एसयूवी को भारत में लॉन्च करने वाली है। इसमें होंडा एलीवेट (Honda Elevate)का नाम सबसे ऊपर आता है। लेकिन अब कंपनी ने अपनी नई होंडा wr-v (Honda WR-V) को भी पेश कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नए मॉडल को भारत में भी लांच किया जा सकता है। इसका नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इस नई एसयूवी में आपको वही पुराना इंजन दिया जाएगा। हालांकि इसके फीचर्स बहुत ही नए होंगे। इसे होंडा हाइब्रिड के तौर पर डिजाइन किया जा रहा है। इसमें हमें ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का विकल्प भी मिलेगा। इसका लुक तो बेहद ही आकर्षक है ही लेकिन इसमें आपको कई अलग एसेसरीज भी मिलेगी।
ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें मिलने वाले फीचर्स आज के जमाने के होंगे। यह काफी एडवांस और उपयोगी साबित होने वाले हैं। जारी हुई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसमें सनरूफ के साथ होंडा की एडवांस टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इसके जरिए इसमें नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, चार्जिंग पोर्ट, गूगल मैप और एंटरटेनमेंट का पूरा सामान मिलने वाला है। अगर इसे भारत में लॉन्च किया गया तो यह एसयूवी सेगमेंट में काफी अच्छा परफॉर्म कर सकती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Timesbull. Com इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।