MG Electric Car: एमजी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को पूरी तरीके से तैयार कर लिया है। अब इससे भारत में जल्द ही लांच किया जाएगा। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार इसकी तस्वीरें वायरल की जा रही है। कंपनी ने प्रोडक्शन वर्क भी पूरा कर लिया है। इसे गुजरात के हालोल स्थित प्लांट में बनाया गया है।
भारत में यह एमजी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होने वाली है। इसे 19 अप्रैल को लांच किया जाना है। यह कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार होने वाली है। इसे GSEV इलेक्ट्रिक प्लेटफार्म पर बनाया गया है। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल Wuling Air EV के लिए भी किया जाता है। यह बहुत ही ठोस स्टील फ्रेम से बना हुआ है। 4 सीटर तीन दरवाजों के साथ आने वाली इस इलेक्ट्रिक कार का व्हीलबेस 2010 मिलीमीटर का होने वाला है।
यह भी पढ़ें:-Royal Enfield ने भी कसी कमर, इस लुक के साथ लॉन्च करेगी पहली Electric बाइक
इस इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 2.9 मीटर की होने वाली है। इस स्पेस में आपको 4 सीट मिलेंगे। अगर आपको लग रहा है की इसके केबिन में स्पेस नहीं है तो आपको बता दूं कि इसमें आपको काफी ज्यादा स्पेस मिलने वाला है। इसका व्हीलबेस बहुत ही लंबा है जो इसके केबिन को काफी बड़ा बनाता है।
रिपोर्ट के मुताबिक इसे 5 रंगों में पेश किया जाएगा। इन 5 रंगों में उजला, ब्लू, पीला, पिंक और ग्रीन कलर शामिल है। कंपनी ने कार के इंटीरियर को बहुत ही लग्जरियस बनाया है। जारी हुए टीचर में इसके स्टीयरिंग व्हील को देखा जा सकता है। स्टेरिंग व्हील पर आपको माउंटेन कंट्रोल्स मिल जाएंगे।
यह महज 13 सेकंड का ही वीडियो है लेकिन इसमें आपको इसके कई फीचर्स को दिखाए गए हैं। इस कार में नई टेक्नोलॉजी दी गई है। इलेक्ट्रिक कार में कनेक्टिविटी टेक के साथ और भी कई नए फीचर्स दिए गए हैं। इसमें आपको 10 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इतने ही इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है।
यह भी पढ़ें:-Mahindra का अजीब फैसला, सस्ते की जगह महंगी कर दी Thar
फिलहाल कंपनी ने इसके नाम की घोषणा नहीं की है। लेकिन इसमें 20 से 25 किलोवाट आवर की क्षमता वाला बैटरी पैक दिया जाएगा। इस बैटरी के साथ यह कार 200 किलोमीटर तक आसानी से चल जाएगी। कंपनी का दावा है कि आप इसे 300 किलोमीटर तक चला सकते हैं। इसमें लगा सिंगल फ्रंट एक्सल मोटर 68 हॉर्स पावर जेनरेट करता है। इसकी कीमत भारतीय बाजार के हिसाब से थोड़ी ज्यादा होने वाली है। इसे 10 लाख रुपए की कीमत में लॉन्च करने की बात कही जा रही है। सभी को इसके लॉन्चिंग का इंतजार है।