MG Mini Electric Car: एमजी की नई मिनी इलेक्ट्रिक कार भारत में जल्द ही लांच होने वाली है। इसे एमजी Air EV नाम दिया गया है। इसे हाल ही में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। आने वाली 5 जनवरी 2023 को इसे भारत में भी लांच किया जाएगा। विदेश में इसे वुलिंग एयर ईवी के नाम से बेचा जाता है। अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो इससे पहले इसके फीचर्स की पूरी जानकारी जरूर ले।
आज इस आर्टिकल में हम आपको इसके फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी देंगे। एमजी किए हैं नई इलेक्ट्रिक कार स्माल इलेक्ट्रिक बैटरी प्लेटफार्म पर बनाई गई है। इस प्लेटफार्म को कई बॉडी स्टाइल के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। फिलहाल इसका कोड नेम e230 रखा गया है।
आने वाले दिनों में इसे एयर ईवी के नाम से ही लांच किया जाएगा। इस कार की लंबाई 2974 मिली मीटर, चौड़ाई 1505 मिली मीटर और ऊंचाई 1631 मिलीमीटर का है। वह इसका व्हीलबेस 2010 मिलीमीटर का होने वाला है। यह टाटा टोएगो इलेक्ट्रिक (Tata Tiago EV) से छोटी होगी, लेकिन कीमत में उसकी बराबरी कर सकती है। कई ऑटोस्पोर्ट का मानना है कि इसे 10 लाख रुपए की कीमत पर लांच किया जाएगा।
इस कार में 13 किलोवाट आवर और 26 किलोवाट आवर का दो बैटरी पैक दिया जा सकता है। बात अगर इसके रेंज की करें तो यह 200 से 300 किलोमीटर तक की रेंज देने वाली है। इसमें लगाया गया मोटर इसे 41 पीएस का पावर देता है। फिलहाल एमजी 20 लाख रुपए में अपनी ZS EV को भारतीय बाजार में बेचती है।
लेकिन इसके लॉन्च के बाद यह एक प्रीमियम वैल्यू फॉर मनी इलेक्ट्रिक कार बन सकती है। हाल ही में कंपनी ने ऐलान किया है कि 2023 में होने जा रहे हैं। ऑटो एक्सपो में इसे पेश किया जाएगा इसमें इसके फीचर्स को बहुत ही अच्छे ढंग से डिस्प्ले किया जा सकता है।