Maruti Suzuki Cars: साल 2022 मारुति सुजुकी के लिए बहुत ही अच्छा रहा है। इस साल कंपनी ने अपने कई नई कारों को भारतीय बाजार में उतारा है। इसके साथ ही कंपनी की ग्रोथ भी काफी बड़ी है। बलेनो फेसलिफ्ट से लेकर XL6 और एसयूवी सेगमेंट में ग्रैंड विटारा को लांच कर कंपनी ने अपने लाइनअप को काफी बढ़ाया है।
हालांकि कंपनी अभी रुकने वाली नहीं है। आने वाले समय में वह अपनी और भी बेहतरीन कारों को लॉन्च करेगी। अब खबर सामने आई है कि जल्द ही मारुति सुजुकी अपनी 3 गाड़ियों को भारतीय बाजार में लांच करेगी। इन गाड़ियों का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
यह भी पढ़ें:-Maruti Suzuki जल्द ही नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है अपनी धमाकेदार Omni, इसका लुक बना देगा दीवाना
Maruti Baleno Cross (SUV)
मारुति सुजुकी ने 2022 की शुरुआत में ही अपनी नई बलेनो को पेश किया था। अब 2023 के शुरुआत में बलेनो क्रॉस को लॉन्च करने वाली है। यह एक क्रॉसओवर कार होगी जिसमें स्लोपिंग रूफ लाइन, ज्यादा अपराइट फ्रंट और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। यह एक सब कॉन्पैक्ट एसयूवी हो सकती है। इसके डिजाइन को काफी हद तक बलेनो की तरह ही होने वाला है। लेकिन इसके फीचर्स और परफारमेंस में अंतर मिल सकता है।
Maruti Suzuki Swift
2023 में मारुति सुजुकी स्विफ्ट के नए फेसलिफ्ट को लॉन्च किया जा रहा है। लगभग 15 सालों से भारतीय बाजार पर राज करने वाली यह हैचबैक अब नए अवतार में दिखने वाली है। इसे अंतिम बार 2018 में लॉन्च किया गया था और अब इसे दोबारा नए स्तर पर देखा जाएगा। फिलहाल इस नए स्विफ्ट का यूरोप में टेस्ट किया जा रहा है। नए स्विफ्ट में आपको पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक मिल सकता है।
Maruti Suzuki Jimny
मारुति जिम्नी का इंतजार आप लोगों के बीच काफी समय से है। लेकिन कंपनी से साल दर साल टालते चली आ रही है। लेकिन अब रिपोर्ट आई है कि 2023 के ऑटो एक्सपो में कंपनी अपनी 5 डोर जिम्मी को पेश करने वाली है। अगर यह भारत में लांच होती है तो इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा थार से होने वाला है। कई मायने में है महिंद्रा थार जैसी ही होगी हालांकि देखना होगा कि दोनों में से ग्राहकों को आपके पसंद कौन सी आती है।