Mahindra Thar EV: महिंद्रा थार के चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। यह एक लाइफस्टाइल एसयूवी है जिसे लोग शौक के लिए खरीदते हैं।
इसकी बिक्री इतनी ज्यादा है कि कंपनी पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड दे रही है। यह एक फैमिली कार तो नहीं है लेकिन इसका लुक इसकी रोड प्रसेंस को काफी बेहतरीन बनता है। वही ऑफ रोडिंग के लिए भी यह काफी अच्छी कार है।
अब कंपनी इसे इको फ्रेंडली बनाने के लिए इलेक्ट्रिक में लॉन्च करने जा रही है 15 अगस्त को हुए एक इवेंट में महिंद्रा ने थार ईव को शोकेस किया था। इसका डिजाइन बहुत ही अलग है। दिखने में यह बहुत ही हद तक फ्यूचर से आई हुई किसी कर की तरह लगती है।
Mahindra Thar EV का डिजाइन जबरदस्त
INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित महिंद्रा की यह नई कर 2026 तक बाजार में लांच होने वाली है और इसका नाम Mahindra Thar.e होगा। इसके स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में अभी तक कुछ भी नहीं बताया गया है। लेकिन कुछ अनुमानित फीचर्स इंटरनेट पर लीक हो गया है।
यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कर हो सकती है जिसमें हमें बॉक्सी डिजाइन देखने को मिलेगा। हालांकि अभी तक इस भारत में लॉन्च करने की बात नहीं की जा रही है और इसे साउथ अफ्रीका में ही पेश किया गया है। अब देखना होगा कि कंपनी आने वाले समय में भारत के लिए क्या फैसला लेती है।
इस नई महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक का डिजाइन बहुत ही खास होने वाला है। इसमें चौकोर एलइडी हेडलैंप और टेल लैंप दिया गया है। इसके अलावा इसके पिछले दरवाजे में स्पेयर व्हील और फ्लेयर व्हील आर्च भी देखने को मिलेगा। यह मॉडल मौजूदा मॉडल से काफी अलग होगी और यह ज्यादातर लोगों को पसंद आने वाली है।
इसके केबिन का स्पेस पहले के मुकाबले बढ़ाने वाला है। वहीं इसके डैशबोर्ड पर हमें आकर्षक डिजाइन वाला टच स्क्रीन डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिस पर कार से जुड़ी सभी जानकारियां मिलने वाली है। अभी तक मिली खबरों की माने तो इसकी कीमत 25 लख रुपए हो सकती है जो इसे एक वैल्यू फॉर मनी कार बनाएगी। हालांकि जब यह लांच होगी तो इसे कितने लोग खरीद पाएंगे इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है।