Mahindra Thar 5 Door: भारतीय बाजार में महिंद्रा थार का कितना क्रेज है यह किसी से छुपा नहीं है। युवाओं को सबसे ज्यादा यह एसयूवी पसंद आती है। लड़का हो या लड़की हर कोई इसे एक बार ड्राइव करना चाहता है। लेकिन अब इसके टक्कर की मारुति जिम्नी (Maruti Jimny) लॉन्च हो गई है। इसमें आपको 5 डोर ऑप्शन मिलता है जो इसे काफी ज्यादा स्पेशियस बनाता है। यही कारण है कि महिंद्रा ने भी 5 डोर थार को लॉन्च करने की बात कही थी।
हालांकि अब इसमें देरी होते हुए दिख रहा है। महिंद्रा ने कहा है कि आने वाले 15 अगस्त को इसे उनवील कर दिया जाएगा। यह पहली बार है जब किसी ऑफ रोडर एसयूवी होगी जिसका इंतजार लोगों को इतना बेसब्री से हो रहा है। 15 अगस्त 2023 को इसे दक्षिण अफ्रीका में पेश किया जाएगा। वहां इसकी शुरुआती कीमत की भी घोषणा कर दी जाएगी। लेकिन भारत में इसे 2024 में लॉन्च करने की बात कही जा रही है। ऐसा करने के पीछे कंपनी ने अभी तक किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस एसयूवी के फीचर्स और इंजन डीटेल्स सामने आ गए हैं।
यह भी पढ़ें:-बच्चों को गिफ्ट करें ये Electric Scooters, बिना लाइसेंस कर सकते है राइड
Mahindra Thar 5 Door कीमत और इंजन
थार (Mahindra Thar) के नए 5 डोर वैरीअंट में 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें 2 लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलेगा। इन दोनों इंजनों के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलने वाला है। इसके डीजल इंजन की बिक्री सबसे ज्यादा होगी क्योंकि इसमें ज्यादा पावर जनरेट किया जा सकता है। अभी बिक रही थार के मुकाबले इसका व्हीलबेस 300 मिली मीटर से ज्यादा लंबा होगा। इसमें अब आपको काफी ज्यादा स्पेस देखने को मिलेगा। यह अब फैमिली के लिए काफी अच्छी कार होने वाली है।
यह भी पढ़ें:-बचत से खर्च करें सिर्फ 1 लाख और घर लाएं Maruti की बेस्ट SUV
इसमें फोर व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलेगा जो इसे बेहतरीन ऑफ रोडिंग एसयूवी बनाता है। इसमें दो नए कलर ऑप्शंस भी जोड़े जाएंगे जो एवरेस्ट वाइट और ब्लाजिंग ब्रॉन्ज है। इसके साथ ही अब इसे 6 नए कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फीचर्स के मामले में यह बहुत हद तक अभी वाली थार जैसे होगी। भारतीय बाजार में अभी इसकी कीमत ₹10.54 लाख से शुरू होकर ₹16.78 लाख रुपए तक जाती है। 5 डोर थार (5 Door Thar) की कीमत ₹15 लाख से शुरू हो सकती है।